29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तराखंड के रामनगर में भीषण सड़क हादसा, नदी में गाड़ी गिरने से 9 की मौत

देश के पहाड़ी राज्य उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल मौसम के बदले मिजाज के बीच यहां के रामनगर में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। इस सड़क हादसे में 9 लोगों को मारे जाने की खबर सामने आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 8 Jul 2022, 9:53 AM IST

Uttarakhand Accident In Ramnagar Car Overturned In Dhela River 9 Dead

Uttarakhand Accident In Ramnagar Car Overturned In Dhela River 9 Dead

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रामनगर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में नौ लोगों की जान चली गई है। दरअसल एक कार अनियंत्रित होकर धेला नदी में जा गिरी। इस कार में 10 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और रेसक्यू टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में कार में सवार सिर्फ यात्री गंभीर रूप से जख्मी है जबकि 9 लोगों के शवों को नदी से निकाला जा चुका है। नदी में गिरी कार को ट्रैक्टर की सहायता से बाहर निकाला गया। बताया गया कि इस गाड़ी में कुछ स्थानीय लोग भी शामिल थे।

लड़की की बच गई जान
इस कार में सवार 10 लोगों में सिर्फ एक लड़की का जान बची है। हालांकि उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। इस युवती को रामनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इस गाड़ी में 4-5 लड़कियां भी सवार थीं।

यह भी पढ़ें - Uttarakhand Bus Accident: यमुनोत्री जा रही बस 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, 26 लोगों की मौत

जिम कॉर्बेट की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ हादसा
जिस जगह पर ये हादसा हुआ है वो रास्ता सीधे जिम कॉर्बेट की ओर जाता है। सुबह तकरीबन 5 बजे उनकी कार रामनगर की ढेला नदी के नजदीक पहुंची, इस दौरान भी तेज बारिश भी हो रही थी। ऐसे में फिलहाल ये आशंका जताई जा रही है कि, कार चालक बारिश के चलते कार का संतुलन खो बैठा और कार सीधे नदी में जा गिरी।

बारिश की वजह से पानी का बहाव तेज हो गया और सड़क के ऊपर से पानी गुजर रहा था। इन जगहों पर बीते दिनों में प्रशासन और सरकार ने पुल बनाने की बात कही थी लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।

वहीं इस हादसे को लेकर कुमाऊं रेंज के डीआईजी आनंद ने भी घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि, शुक्रवार सुबह बारिश की वजह से पानी के तेज बहाव में कार फंस गई। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची को बचा लिया गया है।

वहीं एक चश्मदीद ने बताया कि आर्टिगा कार कॉर्बेट की ओर जा रही थी। उन्होंने लाइट मारकर और हाथ हिलाकर गाड़ी को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन ड्राइवर को उनका इशारा समझ नहीं आया, जबतक वो समझ पाता तब तक हादसा का शिकार हो गया।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के टिहरी में यूटिलिटी वैन खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत