11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए शशि थरूर, RCB के खिलाफ खतरनाक पारी देख कही बड़ी बात

Vaibhav Suryavanshi Next Match: IPL 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी ने सबको चौंकाया, जबकि शशि थरूर ने उनकी जमकर तारीफ कर उन्हें नई पीढ़ी का स्टार बताया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Apr 11, 2026

वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए शशि थरूर (Patrika Graphic)

Vaibhav Suryavanshi IPL 2026: 15 साल की उम्र में क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryvanshi) ने ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जिसे पाने का सपना बड़े-बड़े खिलाड़ी भी देखते हैं। आईपीएल 2026 में उनकी खतरनाक बल्लेबाजी ने फैंस ही नहीं, बल्कि खेल और राजनीति जगत की दिग्गज हस्तियों को भी फैन बना दिया है। इसी कड़ी में शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने इस युवा खिलाड़ी की जमकर तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी ने जीता दिल

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ सिर्फ 26 गेंदों में 78 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी इस शानदार इनिंग की बदौलत टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। मैच के दौरान वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी और बेहतरीन टाइमिंग ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यहां तक कि विराट कोहली भी उनकी बल्लेबाजी के दौरान चर्चा में रहे, जब उन्होंने वैभव का कैच लपका।

शशि थरूर ने बांधे तारीफों के पुल

शशि थरूर ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा जब भी वैभव सूर्यवंशी स्ट्राइक लेते हैं, ऐसा लगता है मानो पूरी दुनिया थम गई हो। मैं अपने सारे काम छोड़कर उनकी हर गेंद देखने लगता हूं। उन्होंने आगे लिखा कि 15 साल के इस अद्भुत खिलाड़ी को खेलते देखना क्रिकेट के विकास का शानदार उदाहरण है। उनकी ताकत, टाइमिंग और बल्लेबाजी का अंदाज़ सचमुच होश उड़ा देने वाला है।

नई पीढ़ी के लिए बैटिंग की नई परिभाषा

थरूर ने वैभव की बल्लेबाजी को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा वह सिर्फ रन नहीं बना रहे, बल्कि बैटिंग की कला को नया रूप दे रहे हैं। हम अपनी आंखों के सामने एक दुर्लभ और अपनी पीढ़ी के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी को उभरते देख रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी का अगला मैच

वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल 2026 में अपना अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेंगे। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा और टॉस आधा घंटा पहले यानी 7 बजे होगा। इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है।