बनेंगे नए 21 टोल प्लाजा:
हरियाणा से पंजाब के गुरदासपुर तक करीब 397 किमी लंबे एक्सप्रेस वे पर 21 टोल प्लाजा बनाए जाएंगे। हरियाणा में इस एक्सप्रेस वे पर 135 किमी के अंतराल में आठ तो 262 किमी पंजाब क्षेत्र में 13 टोल प्लाजा बनाए जाएंगे। यह केएमपी पर हरियाणा के झज्जर जिले के गांव जसौर खेड़ी से सोनीपत, रोहतक, गोहाना, जींद, करनाल, कैथल से होता हुआ खनौरी बार्डर से पंजाब की सीमा में प्रवेश करेगा।