
लाइन में खड़े रहकर रोजाना 16000 कमाता है ये शख्स, ये है बिजनेस ट्रिक
आप अपने जीवन में कभी न कभी किसी न किसी वजह से लाइन में तो खड़े जरूर हुए होंगे और लंबी लाइनों में खड़े रहकर हम सब ही काफी बोर हो जाते हैं। लेकिन अगर आपको लंबी लाइन में लगने पर रूपये दिए जाएं तो? दरअसल ये किस्सा लंदन का है जहां के एक शख्स यही काम करता है। ये शख्स अमीरों के लिए लंबी लाइनों में खड़ा होता है और रोजाना करीब 16 हजार रुपए प्रति दिन कमाता है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लंदन के फुलहम के रहने वाले इस शख्स का नाम फ्रेडी बेकिट है। 31 वर्षीय फ्रेडी ने अपने रोजगार के लिए ऐसा काम चुना है, जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। पिछले 3 साल से अन्य लोगों के लिए लाइन में खड़े हो कर पैसे कमा रहे हैं। फ्रेडी ने इस काम को अपना व्यवसाय बना लिया है।
फ्रेडी की कमाई का जरिया वह लोग होते हैं जो लंबी कतार में खड़े होना पसंद नहीं करते हैं। यहां के अमीर लोग फ्रेडी को अपने बदले लाइन में खड़ा होने के लिए हायर करते हैं। इसके बाद उन्हें मोटी फीस देते हैं। किसी फेमस सिंगर का म्यूज़िक कॉन्सर्ट हो तो, हर कोई उसमें जाना चाहता है लेकिन इसकी टिकटें लाइन में खड़े हो कर ही मिलती हैं।मीडिया खबरों के अनुसार फ्रेडी ऐसे ही म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए लाइन में खड़े हो कर दूसरे लोगों टिकट लेते हैं।
यह भी पढ़ें-दुनिया के ऐसे देश जहां महंगाई ने तोड़ रखे सारे रिकॉर्ड, कहीं 10 लाख में मिलता है एक टमाटर तो कहीं 10 हजार का एक सिलेंडर
फ्रेडी की मानें तो उन्हें सिर्फ 1 घंटे लाइन में खड़े होने के लिए 2 हजार रुपये फीस मिलती है। कई बार ऐसा होता है कि वह इस काम से दिन में 15 से 16 हजार रुपये तक कमा लेते हैं। ऐसे में महीने भर में वह मोटी कमाई कर लेते हैं। ये फ्रेडी का दिमाग ही है जिसे इस्तेमाल कर के वह आज ऐसे काम से पैसे कमा रहे हैं जो लोगों के लिए बिल्कुल आम है।
यह भी पढ़ें-इस चिड़ियाघर में है आधी लोमड़ी - आधा इंसान वाला ये जीव, देखिए तस्वीरें
Updated on:
20 Feb 2022, 12:02 PM IST
Published on:
20 Feb 2022, 11:58 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.