2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस चिड़ियाघर में है आधी लोमड़ी – आधा इंसान वाला ये जीव, देखिए तस्वीरें

दुनिया का एक ऐसा अजूबा जो है पाकिस्तान के एक जू में। यहां एक ऐसा जीव है जो आधा लोमड़ी है और आधा इंसान। ये जू पाकिस्तान के कराची में स्तिथ है जिसे देखने लाखो लोग आते हैं। आइए हम आपको बताते हैं इस अनोखे जीव की अनोखी कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Arsh Verma

•

Updated: 19 Feb 2022, 6:27 PM IST

Half-Human And Half-Fox Creature Found In Pakistan

इस चिड़ियाघर में है आधी लोमड़ी - आधा इंसान वाला ये जीव, देखिए तस्वीरें


ये दुनिया कितनी रहस्यमय है हमे इसका अंदाजा भी नहीं। कई ऐसी चीजे देखने को मिलती हैं जिनपर विश्वास कर पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। इसी तरह कुछ इंसान भी होते हैं, जिनकी शरीर की बनावट विचित्र होती है। अब इनमे कुछ तो जन्म से ही अलग होते हैं और कुछ लोग लोगों का मनोरंजन करने के लिए अपने शरीर को अनोखे ढंग से बना लेते हैं। दुनिया में ऐसे लोग हैं जिनमे कोई आंखों में टैटू करवा लेता है, कोई जीब कटवा लेता है व अन्य। आज हम आपको एक ऐसे इंसान के बारे में बताएंगे जो "आधा इंसान-आधी लोमड़ी" है।


पाकिस्तान के कराची शहर में मुमताज महल चिड़ियाघर है। इसी चिड़ियाघर में "आधी लोमड़ी-आधा इंसान" शरीर वाले ये अनोखे व्यक्ति रहते हैं। इस अनोखे व्यक्ति को देखने के लिए रोज सैकड़ों की संख्या में लोग चिड़ियाघर आते हैं। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जो सिर्फ इन्हें ही देखने के लिए चिड़ियाघर आते हैं। हालांकि, कई लोग इनको देखकर डर भी जाते हैं।


आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि ये जन्म से ऐसे नहीं है। ये भी एक आम इंसान ही हैं, उनके इस रूप के पीछे एक बेहद दिलचस्प कहानी जुड़ी हुई है। दरअसल, "आधी लोमड़ी-आधा इंसान" के नाम से दुनिया भर में मशहूर इस शख्स का नाम मुराद अली है।


यह भी पढ़ें-कछुए जैसी चमड़ी के साथ पैदा हुई थी बच्ची, गलत साबित हुई डॉक्टरों की भविष्यवाणी!


इस दौरान मुराद अली उन्हें देखने आने वालों को उनका भाग्य भी बताते हैं। उन्हें देखने आने वाले लोग उनके साथ फोटो भी क्लिक करवाते हैं। नए लोग जब उन्हें देखने आते हैं तो उन्हें लगता है कि ये वाकई में "आधी लोमड़ी-आधा इंसान" है। हालांकि, ये सच नहीं है, ये केवल लोगों के मनोरंजन के लिए बनाया गया एक चरित्र है।

मुराद अली ऐसा काम करते हुए अपने परिवार की दूसरी पीढ़ी हैं। जी हां, इससे पहले मुराद अली के पिता इस चिड़ियाघर में "आधी लोमड़ी-आधा इंसान बनकर बैठते थे। उनके इंतकाल के बाद अब मुराद अली इस काम को आगे बढ़ा रहे हैं। मुराद एक ही जगह पर 12 घंटे तक एक ही पोज में बैठे रहते हैं।

इस दौरान उनका सिर लोमड़ी के धड़ के पास होता है और बाकी शरीर एक टेबल के नीचे छुपा होता है। चिड़ियाघर में "आधी लोमड़ी-आधा इंसान" को देखने के लिए 10 रुपये का टिकट भी लगाया गया है।


यह भी पढ़ें-जेल में कैदियों की पोशाक क्यों होती है काली - सफेद? जानिए इसके पीछे की वजह