scriptदुनिया के ऐसे देश जहां महंगाई ने तोड़ रखे सारे रिकॉर्ड, कहीं 10 लाख में मिलता है एक टमाटर तो कहीं 10 हजार का एक सिलेंडर | Countries which are facing hyperinflation in 2022 | Patrika News
विदेश

दुनिया के ऐसे देश जहां महंगाई ने तोड़ रखे सारे रिकॉर्ड, कहीं 10 लाख में मिलता है एक टमाटर तो कहीं 10 हजार का एक सिलेंडर

दुनिया में ऐसे देश हैं जहां जनता महंगाई की सख्त मार झेल रही है, कई देश कोरोना की मार से अभी तक उभर नही पाए हैं तो कई गलत नीतियों के चलते हाइपर-इनफ्लेशन (Hyperinflation) जैसी आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं। इस सूची में भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान और श्रीलंका भी शामिल हैं।

नई दिल्लीFeb 13, 2022 / 05:49 pm

Arsh Verma

Countries which are facing hyperinflation in 2022

दुनिया के ऐसे देश जहां महंगाई ने तोड़ रखे सारे रिकॉर्ड:

कोरोना की मार सभी देश में पड़ी है, कही ज्यादा तो कहीं कम लेकिन कोरोना के बाद देशों की आर्थिक स्थिति डगमगाई है। भारत ने तो अब अपनी आर्थिक स्थिति लगभग सुधार ली है लेकिन अभी ऐसे कई देश हैं जहां महंगाई काफी बढ़ी हुई है जिसमे भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान और श्रीलंका भी शामिल हैं। किसी देश में सिलेंडर का दाम 10 हजार रूपये के करीब पहुंच गया है तो किसी देश में सब्जियों की कीमत हजार रूपये में पहुंच गई हैं। आइए आपको बताते हैं किन देशों में है सबसे ज्यादा महंगाई और कहां की जनता है सबसे ज्यादा परेशान।

पाकिस्तान में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 2,560 रूपये पर पहुंच गए हैं। और बात अगर कॉमर्शियल सिलेंडर की करें तो उसके दाम 9,847 रूपये पर पहुंच गए हैं। रोजमर्रा की चीजें जैसे, दूध 150 रूपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। चीनी का दाम 100 रूपये प्रति किलो चल रहा है। वहीं गेहूं 70 रूपये प्रति किलोग्राम पर चल रहा है और बाकी अन्य चीजों के दाम भी रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं।
inflation.jpg
IMAGE CREDIT: scroll

बढ़ती कीमतों की सच्चाई से पाकिस्तान के पीएम इमरान भी इंकार नहीं कर पाए हैं। इमरान खान को भी ये स्वीकार करना पड़ा है कि उनके देश में लोग अधिक महंगाई की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा है कि उनके देश में कमोडिटीज और फ्यूल की कीमतें काफी तेजी से बढ़ रही हैं और बढ़ती महंगाई की वजह से उन्हें नींद नहीं आ रही है। इमरान खान ने वर्तमान महंगाई को पूरी दुनिया की परेशानी बताया। पाक पीएम ने कहा कि जब पाकिस्तान में उनकी पार्टी की सरकार बनी तो उन्हें बड़े पैमाने पर अकाउंट डेफिसिट से जूझना पड़ा और इस वजह से इम्पोर्ट महंगा हुआ।
inflation1.jpg

पड़ोसी देश श्रीलंका भी इस सूची में शामिल है। श्रीलंका में महंगाई ने जनता की कमर तोड़ रखी है। लेकिन इसकी वजह सिर्फ और सिर्फ कोरोना नहीं है बल्कि चीन से लिया कर्ज भी एक बड़ी वजह है। श्रीलंका ने चीन से जो कर्ज लिया था उसकी वजह से श्रीलंका को अब भारी महंगाई का संकट झेलना पड़ रहा है।

विश्व बैंक के अनुसार श्रीलंका में कोरोना संकट के बाद करीब पांच लाख लोग गरीबी रेखा से नीचे चले गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीलंका में नवंबर 2021 से दिसंबर 2021 के बीच खाद्य वस्तुओं की महंगाई 15 प्रतिशत बढ़ी है. सब्जियों की कीमतों में इजाफा इसका प्रमुख कारण है।

श्रीलंका में 100 ग्राम मिर्च की कीमत 18 (श्रीलंकाई) रुपए से बढ़कर 710 (श्रीलंकाई) रुपए हो गई है। इतना ही नहीं देश में एक किलोग्राम आलू की कीमत 200 रुपये पर पहुंच गई है। श्रीलंका में बैंगन की कीमत 160 रुपये प्रति किलोग्राम, भिंडी का भाव 200 रुपये प्रति किलोग्राम और गाजर 200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।


यह भी पढ़ें

पाकिस्तान के वो अजीबो-गरीब कानून, जिनके बारे में जानकार आप हो जाएंगे हैरान



 


दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में 2021 में सालाना महंगाई दर 686.4 फीसदी पर रहा।2020 में देश में महंगाई की दर 2,959.8 फीसदी पर पहुंच गई थी। इस वजह से खाने-पीने के सामान काफी महंगे हो गए और लोग इसके खिलाफ सड़कों पर आ गए। 2019 में देश में 5 टमाटर की कीमत 50 लाख बोलिवर (वेनेजुएला की करेंसी) पर पहुंच गई थी।
 


सीरिया में ईंधन की कीमतों में तेजी से सब्जियों और फलों के दाम में 15 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि हुई है। देश में बिना सब्सिडी के डीजल 1700 सीरियन पाउंड पर पहुंच गया। इसी तरह बिना सब्सिडी वाले 90 ऑक्टेन गैसोलिन की कीमत 2500 सीरियन पाउंड हो गई।

देश में महंगाई का आलम ये हो गया है कि पिछले साल सीरिया ने पांच हजार सीरियाई पाउंड का नोट जारी किया। इसी तरह अफीक्री देश सूडान में भी महंगाई चरम पर है। देश में चीनी और गेहूं के दाम काफी अधिक बढ़ गए हैं। इसी तरह यमन और सीरिया में भी खाने-पीने के सामान काफी महंगे हो गए हैं।


यह भी पढ़ें

पाकिस्तान में रिश्तेदारी में शादी से इस बीमारी का खतरा, कई बच्चे जेनेटिक डिसऑर्डर से पीड़ित



Home / world / दुनिया के ऐसे देश जहां महंगाई ने तोड़ रखे सारे रिकॉर्ड, कहीं 10 लाख में मिलता है एक टमाटर तो कहीं 10 हजार का एक सिलेंडर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो