
Vande Bharat Sleeper Train: भारतीय रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस के सफर को और सुविधाजनक बनाने जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस मार्च 2024 तक ट्रैक पर दौड़ने लगेगी। यह बेहतर साज-सज्जा वाली होगी। ट्रेन का प्रोटो टाइप दिसंबर में तैयार हो जाएगा। फिलहाल सभी वंदे भारत एक्सप्रेस चेयरकार वाली हैं। यानी इनमें बैठकर सफर किया जा सकता है। ये दिन में चलती हैं। स्लीपर वंदे भारत को राजधानी एक्सप्रेस की तरह चलाने की योजना है। ये रात में चलेंगी और लंबी दूरी का सफर तय करेंगी। फिलहाल वंदे भारत को शताब्दी एक्सप्रेस के रूट पर चलाया जा रहा है। स्लीपर वंदे भारत को राजधानी एक्सप्रेस के रूट पर चलाया जाएगा। रेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक पहली स्लीपर वंदे भारत चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आइसीएफ) में तैयार हो रही है। इसे एक कंसोर्टियम बना रहा है। इसमें रेल विकास निगम लिमिटेड और रूस का टीएमएच ग्रुप शामिल है।
राजधानी से थोड़ा अलग होंगे कोच
राजधानी और अन्य प्रीमियम ट्रेनों से स्लीपर वंदे भारत के कोच थोड़े से अलग होंगे। शुरुआत में इसमें 16 कोच होंगे। बाद में यह संख्या 20 से 24 तक बढ़ाई जा सकती है। हरेक कोच में चार के बजाए तीन टॉयलेट होंगे। एक मिनी पेंट्री भी बनाई जाएगी। ट्रेन में 823 बर्थ होंगी। इनमें 34 स्टाफ के लिए होंगी।
वंदे मेट्रो भी
स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में वंदे मेट्रो भी बनाई जा रही है। छोटे रूट्स की यह ट्रेन 12 कोच की होगी।
यह भी पढ़ें - राजस्थान में आज कांग्रेस की सात गारंटी बनाम पीएम मोदी की गारंटी या हनुमान प्रतिज्ञा पर होगी वोटिंग
Published on:
25 Nov 2023 07:31 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
