9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Veer Bal Diwas 2024: 14 राज्यों के 17 बच्चों को मिलेगा राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

Veer Bal Diwas 2024: देशभर में आज 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
President Draupadi Murmu Jaipur Visit

Veer Bal Diwas 2024: देशभर में आज 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस पुरस्कार से 17 बच्चों को सम्मानित करेंगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी सुपोषित पंचायत योजना का उद्घाटन करेंगे। आज देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 17 बच्चों को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिया जाएगा।

7 श्रेणियों में 17 बच्चों को दिया जाएगा पुरस्कार

केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि देश के बच्चों की उपलब्धियों और सामर्थ्य को सम्मानित करने के लिए 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर देशभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इनमें 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 17 बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार 7 श्रेणियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है। राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से 7 लड़कों और 10 लड़कियों को सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 26 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है वीर बाल दिवस, जानें दो साहिबजादों की शहादत का इतिहास

बच्चों को मिलेंगे पदक, सर्टिफिकेट और प्रशस्ति पत्र

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाले बच्चों को एक पदक, सर्टिफिकेट और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। इस मौके पर पीएम मोदी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में सुपोषित पंचायत योजना का उद्घाटन करने जा रहे है। इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर पोषण सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा विभिन्न संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करते हुए एक मार्च पास्ट का आयोजन होगा। बताया जा रहा है कि इसमें 3500 बच्चे हिस्सा लेंगे। इस दौरान भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएगी।

26 दिसंबर को मनाया जाता है वीर बाल दिवस

आपको बता दें कि हर साल वीर बाल दिवस 26 दिसंबर को मनाया जाता है। यह सिख इतिहास से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दिन है। 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का मुख्य कारण सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों जोरावर सिंह और उनके छोटे भाई पांच साल के बाबा फतेह सिंह की वीरता को सम्मानित करना है। आज के दिन देशभर में बच्चों के लिए कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।