16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिमानी मर्डर केस का वीडियो वायरल, काले सूटकेस में शव लेकर जाता दिखा आरोपी, फिर पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Himani murder case: सीसीटीवी फुटेज में आरोपी एक गली से काला सूटकेस लेकर चलते हुए नजर आ रहा है। पुलिस ने CCTV फुटेज की पुष्टि कर दी है।

2 min read
Google source verification

रोहतक

image

Ashib Khan

Mar 04, 2025

CCTV फुटेज में सूटकेस में हिमानी की लाश लेकर जाते दिखा आरोपी

CCTV फुटेज में सूटकेस में हिमानी की लाश लेकर जाते दिखा आरोपी

Himani murder case: कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल मर्डर केस में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में आरोपी सचिन हिमानी नरवाल के शव को काले सूटकेस में लेकर जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने मोबाइल चार्जर की केबल से उसका गला घोंटकर हत्या की।

पुलिस ने CCTV फुटेज की पुष्टि

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी एक गली से काला सूटकेस लेकर चलते हुए नजर आ रहा है। पुलिस ने CCTV फुटेज की पुष्टि कर दी है। सीसीटीवी फुटेज 28 फरवरी की रात करीब 10 बजे की है।

बहादुरगढ़ का रहने वाला है आरोपी 

वहीं आरोपी हरियाणा के बहादुरगढ़ का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह काफी समय से कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी के साथ रिलेशनशिप में था। आरोपी ने हिमानी की हत्या रोहतक के विजय नगर में उसके घर पर की।

किसी बात को लेकर दोनों में छिड़ी थी बहस

रोहतक रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कृष्ण कुमार राव ने मामले में कहा कि 27 फरवरी को रात करीब 9 बजे आरोपी हिमानी के घर आया था और रात भर उसके साथ रहा। फिर अगले दिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस छिड़ गई, इसके बाद आरोपी ने हिमानी की हत्या कर दी।

सांपला बस स्टैंड के पास शव को छोड़ा

आरोपी ने हत्या के बाद हिमानी की लाख को एक सूटकेस में पैक किया और सांपला बस स्टैंड के पास छोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सचिन ने हिमानी के घर से कीमती सामान चुराया और उसे उसकी स्कूटी पर झज्जर स्थित अपनी दुकान पर ले गया। 28 फरवरी की रात को वह हिमानी के शव वाला सूटकेस लेकर घर से निकल गया।

सचिन के हाथों पर मिले काटने और खरोंच के निशान

पुलिस के मुताबिक आरोपी के हाथों पर काटने और खरोंच के निशान फोरेंसिक जांच में मिले है। इससे पता लगता है कि दोनों के बीच हाथापाई भी हुई है और हिमानी ने बचने के लिए जवाबी हमला भी किया।

शादीशुदा है सचिन 

बता दें कि आरोपी सचिन शादीशुदा है। सचिन ने करीब 10 साल पहले लव मैरिज की थी। वह दो बच्चों का पिता भी है। कणोंदा गांव में सचिन मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है।

यह भी पढ़ें-Himani Narwal: क्या राजनीतिक कारणों से हुई है कांग्रेस नेता हिमानी की हत्या? पुलिस जांच में सामने आई अब यह बड़ी बात