राहुल गांधी की सुरक्षा में फिर चूक, पंजाब में भारत जोड़ो याात्रा के दौरान एक घंटे में दो बार लापरवाही
Rahul Gandhi Security Breach: भारत जोड़ो यात्रा पर चल रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा में फिर चूक का मामला सामने आया है। मंगलवार 17 जनवरी को पंजाब के होशियारपुर में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक घंटे में दो बार राहुल गांधी की सुरक्षा में लापरवाही का मामला दिखा। राहुल गांधी की सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए एक अंजान शख्स उनके बिल्कुल करीब पहुंच गया। एक बार तो उसने राहुल गांधी को गले तक लगा लिया। राहुल गांधी की सुरक्षा में हुई चूक का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें अंजान शख्स उनके गले लगते दिख रहा है। इससे पहले दिल्ली में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था।यह भी पढ़ें - पंजाब के होशियारपुर से निकली भारत जोड़ो यात्रा, ठंड में भी दिखा कांग्रेसियों का जोश