
Tarang Shakti Exercise : भारत के आसमान में आज तीनों सेनाओं का तेजी, ताकत और तालमेल की वो ताकत दिखाई दी, जिसे देखकर चीन हो या पाकिस्तान सभी की घीघी बंध गई। भारतीय सैन्य क्षमता का प्रदर्शन करते हुए तीनों सेनाओं के उप प्रमुखों ने तेजस में उड़ान भरी। यह पहला मौका है जब एक साथ तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने उड़ान भरी है।
रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि तीनों सेनाओं के ही उपप्रमुखों ने एकीकरण और बेहतर तालमेल का प्रदर्शन करते हुए स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी। देश में चल रहे तरंग शक्ति अभ्यास के दौरान सोमवार को भारतीय वायु सेना उप प्रमुख एयर मार्शल ए पी सिंह ने तेजस को स्वयं उड़ाया।
वहीं भारतीय सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रामणि और नौसेना उप प्रमुख वाइस एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने वायु सेना के पायलटों के साथ ट्वीन सीटर तेजस विमान में उड़ान भरी। इस मौके पर तीनों शीर्ष अधिकारियों ने अभ्यास में हिस्सा लेने वाली वायु सेना के अधिकारियों के साथ बातचीत भी की।
भारतीय वायु सेना से मिली जानकारी के अनुसार तीनों सेना प्रमुखों ने 45 मिनट तक उड़ान भरी। 12 सितंबर को अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, ग्रीस, श्रीलंका, यूएई और जापान के एयर चीफ मार्शल जोधपुर पहुंचेंगे और स्वदेशी विमान तेजस और सुखोई में उड़ान भरेंगे। इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंच सकते हैं।
Updated on:
09 Sept 2024 10:50 pm
Published on:
09 Sept 2024 06:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
