Bihar News: बिहार के गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल की पत्रकारों से तीखी बहस हो गई। दरअसल, जब पत्रकारों ने जदयू विधायक गोपाल मंडल से वक्फ बिल को लेकर सवाल किया तो वे पत्रकारों से भिड़ गए। इस दौरान उन्होंने एक पत्रकार से कहा कि तू मेरा दामाद हो क्या जो तुम्हारे सवालों का जवाब दूंगा। वहीं विधायक गोपाल मंडल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर JDU विधायक को लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।