2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीरेंद्र सचदेव ने ‘आप’ पर बोला बड़ा हमला, कहा- दिल्ली वाले AAP के पाप

Delhi Assembly Election 2025: प्रदेश बीजेपी (BJP) अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने AAP पर टिप्पणी करते हुए बोला, दिल्ली वाले AAP के पाप गिनते जाएं। इनके पाप इतने हैं कि कड़ी दर कड़ी अरविंद केजरीवाल और उनके साथी कैसे करते हैं, उससे लोगों को रूबरू कराना जरूरी हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 2 Jan 2025, 4:16 PM IST

Virendra Sachdeva

Virendra Sachdeva

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों के बीच तैयारी जारी है। सभी दल आपस में बयानबाजी कर रहे है। इसी बीच प्रदेश बीजेपी (BJP) अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली वाले AAP के पाप गिनते जाएं। इनके पाप इतने हैं कि कड़ी दर कड़ी अरविंद केजरीवाल और उनके साथी कैसे करते हैं, उससे लोगों को रूबरू कराना जरूरी हो गया है।

केजरीवाल को चिट्टी लिख कर क्या बोले सचदेवा?

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है। वीरेंद्र सचदेवा ने पत्र में लिखा कि आपको नए साल की शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं। हम सभी बचपन से ही, नव वर्ष के दिन में बुरी आदतों को छोड़ने और अच्छे और कुछ नए कार्य करने का संकल्प लेते हैं।

क्या थे संकल्प?

मुझे विश्वास है कि आप अब कभी भी अपने बच्चों की झूठी कसम नहीं खाएंगे।

आप दिल्ली की महिलाओं, बुजुर्गों और धार्मिक जनों की भावनाओं से झूठे वादे करके कर रहे खिलवाड़ को बंद करेंगे।

आप दिल्ली में शराब को प्रोत्साहन देने के लिए दिल्ली वालों से क्षमा मांगेंगे।

यमुना मैया की सफाई पर झूठे आश्वासनों और सफाई के नाम पर किए भ्रष्टाचार के अक्षम्य अपराध के लिए आप सार्वजनिक तौर पर माफी मांगेंगे।

आप राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश विरोधी ताकतों से मिलना और चंदा ना लेने का संकल्प लेंगे।

केजरीवाल से माफी की मांग

सचदेवा ने केजरीवाल से माफी की मांग करते हुए बोला कि वे "यमुना की सफाई के झूठे आश्वासन देने के अक्षम्य अपराध के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें", राजनीतिक लाभ के लिए राष्ट्र-विरोधी ताकतों से न तो जुड़ेंगे और न ही उनसे दान लेंगे तथा झूठी शपथ न लेंगे।शराब को बढ़ावा देने और यमुना की सफाई जैसे वादों को पूरा करने में विफल रहने के लिए दिल्ली के नागरिकों से माफी मांगें।

ये भी पढ़े: Bihar Politics: बिहार में सियासी खेला शुरू, लालू यादव ने नीतीश कुमार के लिए खोले दरवाजे

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय