28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र में 5 सीटों पर आज मतदान, RSS के गढ़ में BJP व कांग्रेस में कड़ा मुकाबला

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आज महाराष्ट्र की पांच सीटों रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर और चंद्रपुर में मतदान हो रहा है। पढ़िए रामदिनेश यादव की विशेष रिपोर्ट...

2 min read
Google source verification

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को महाराष्ट्र की पांच सीटों रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर और चंद्रपुर में मतदान हो रहा है। नागपुर में आरएसएस का मुख्यालय होने की वजह से यह सीट चर्चा में है। दूसरी तरफ इनमें से गढ़चिरौली-चिमूर और भंडारा गोंदिया लोकसभा क्षेत्र माओवादियों से प्रभावित क्षेत्र हैं तो चंद्रपुर में देश का बड़ा कोयला खदान क्षेत्र है। ये 5 सीटों पर कुल 97 प्रत्याशी मैदान में हैं और यहां 95.5 लाख मतदाता हैं। नागपुर में भाजपा को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल रही है। गढ़चिरौली में मतदान प्रक्रिया व्यवस्थित हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था बहुत सख्त की गई है। माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में सुबह सात से दोपहर 3 बजे तक ही मतदान होगा।

नितिन गडकरी के सामने विकास ठाकरे

नागपुर में कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता विकास ठाकरे को मैदान में उतारा है। माना जा रहा है कि भाजपा के नितिन गडकरी को विकास ठाकरे से कड़ी टक्कर मिल रही है, क्योंकि इसी से सटा वर्धा भी कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है। उधर चंद्रपुर में भाजपा ने प्रदेश की महायुति सरकार के वरिष्ठ मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को मैदान में उतारा है। इनका मुकाबला कांग्रेस की प्रतिभा धानोरकर से है। प्रतिभा दिवंगत सुरेश धानोरकर की पत्नी हैं। धनोरकर वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में चर्चा आए थे। उस समय वे महाराष्ट्र से लोकसभा के लिए चुने गए एकमात्र कांग्रेस सांसद थे।

सुनील मेंढे और प्रशांत पटोले के बीच मुकाबला

भंडारा-गोंदिया में भाजपा ने मौजूदा सांसद सुनील मेंढे को टिकट दिया है। इनके खिलाफ कांग्रेस ने डॉ. प्रशांत पटोले को उतारा है। गढ़चिरौली-चिमूर से भाजपा के अशोक नेट और कांग्रेस डॉ. नामदेव किरसन चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले चुनाव में नेते ने नामदेव को चुनाव हराया था। यहां 16.12 लाख मतदाता है। इसी प्रकार रामटेक में कांग्रेस के श्यामकुमार बर्वे और शिवसेना (एकनाथ शिंदे) गुट से राजू परवे के बीच लड़ाई है।

माओवादी प्रभावित क्षेत्र

गोंदिया जिले के आमगांव विधानसभा क्षेत्र, गढ़चिरौली जिले के अरमोरी, गढ़चिरौली और अहेरी क्षेत्र और चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी और चिमूर क्षेत्र शामिल हैं। यहां खतरे को देखते हुए सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।