30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Updates : मौसम विभाग का अलर्ट दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Weather alert मौसम विभाग का अलर्ट है कि, आने वाले दिनों में पारा और गिर सकता है। दिल्ली में सर्द हवाएं तेज हो जाएंगी और ठंड बढ़ जाएगी। साथ ही नौ राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट है।

2 min read
Google source verification
weather_1.jpg

Weather Updates : मौसम विभाग का अलर्ट दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

देश में मौसम तेजी के साथ बदल रहा है। खासतौर पर दिल्ली में तापमान तेजी से गिर रहा है। दिल्ली, राजस्थान सहित कई अन्य राज्यों में कड़ाके की ठंड बढ़ने लगी है। पर दक्षिण भारत के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग का अपडेट है कि, कई राज्यों में अभी भी हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, आने वाले दिनों में पारा और गिर सकता है। दिल्ली में सर्द हवाएं तेज हो जाएंगी और ठंड बढ़ जाएगी।

गुरुवार का रहा दिल्ली इस सीजन का सबसे ठंडा

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, 18 नवंबर को सुबह के वक्त दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया है। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर में ठंडक बढ़ा दी है। गुरुवार का दिन दिल्ली में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग का कहना है कि, आने वाले दिनों में पारा और भी गिर सकता है।

ठंडी हवाओं से बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग का अलर्ट है कि, अभी दो दिन और ठंडी हवाएं तापमान में कमी लाएंगी। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच सकता है।

खराब श्रेणी में दिल्ली का एक्यूआई

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक अभी भी खराब श्रेणी में बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार, 17 नवंबर सुबह 9 बजे तक एक्यूआई 253 दर्ज किया गया। यह एक्यूआई खराब श्रेणी में आता है।

आने वाले चार दिन देश के कई राज्यों में ठंड का अलर्ट

मौसम विभाग का अलर्ट है कि, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों बर्फबारी के साथ-साथ बारिश की संभावना है। कार्न की वजह से अगले तीन से चार दिनों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में तापमान की गिरावट पर पड़ेगा।

मौसम विभाग का अलर्ट, नौ राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, लक्षद्वीप, अंडमान व निकोबार और पुडुचेरी समेत कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना भी जताई है।

यह भी पढ़े - Weather Updates : हिमाचल के शिमला-मनाली-नारकंडा में सीजन की पहली बर्फबारी, 15 नवम्बर को शीत लहर का मौसम अलर्ट

यह भी पढ़े - Jammu and Kashmir Weather Updates : पुंछ में जमकर बर्फबारी, अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में बारिश, हिमपात का मौसम अलर्ट

Story Loader