नई दिल्लीPublished: Jun 01, 2023 06:58:32 am
Shaitan Prajapat
Weather Alert: मौसम विभाग ने 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से दो राज्यों में ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Weather Alert: आमतौर पर मई-जून के महीने में उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ती है। इस दौरान लू की वजह से लोगों को बुरा हाल हो जाता है। इन दिनों देश में देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली सहित 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इनमें से दो राज्यों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। IMD ने उत्तराखंड में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन तक उत्तर-पश्चिमी भारत में मौसम सुहाना बना रहेगा। यहां अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की कोई संभावना नहीं है।