12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AAP, SP से लेकर कांग्रेस तक सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर क्या है रुख? केजरीवाल ने दिलाई अन्ना आंदोलन की याद

Kejriwal on Sonam Wangchuk hunger strike: सोनम वांगचुक को लेकर अब देश भर से आवाजें उठने लगी हैं। केजरीवाल ने गुरुवार को धरनास्थल पर पहुंचकर मोदी सरकार को अन्ना आंदोलन की याद दिला दी। पढ़ें पूरी खबर...
3 min read
Google source verification
Sonam Wangchuk hunger strike hospitalised

दिल्ली हाई कोर्ट में सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर हुई सुनवाई (Photo-IANS)

Sonam Wangchuk hunger strike: सोनम वांगचुक पिछले 18 दिन से दिल्ली के जंतर मंतर पर अनशन पर बैठे हुए हैं। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। डॉक्टर उनका चेकअप कर रहे हैं। वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर भी अब देश भर से आवाजें आने लगी हैं। गुरुवार को दिल्ली के पूर्व सीएम व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल प्रदर्शनस्थल पर पहुंचे।

वांगचुक को शिक्षा मंत्री बनाएं मोदी: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि वांगचुक ने देश के लिए और बच्चों के भविष्य के लिए अपनी सेहत तक दांव पर लगा दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेकर सोनम वांगचुक को देश का नया शिक्षा मंत्री बनाना चाहिए। आप संयोजक ने नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि परीक्षा किसी बच्चे के लिए सिर्फ एक कागज नहीं बल्कि एक सपना होता है।

केजरीवाल ने कहा कि जब मैंने IIT की परीक्षा दी थी, तब पेपर लीक नहीं होते थे। मेरे दोनों बच्चे भी IIT से पढ़ें हैं। उस दौर में भी पेपर लीक नहीं होते थे, लेकिन अब हालात पूरी तरह से बदल गए हैं । बच्चों का यह भरोसा टूटता जा रहा है कि मेहनत और काबिलियत से वे आगे बढ़ सकते हैं।

मोदी सरकार को दिलाई अन्ना आंदोलन की याद

केजरीवाल ने नीट परीक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि हर साल पेपर लीक की घटना होती है। कमेटी गठित होती है। जांच होती है। FIR दर्ज की जाती है। गिरफ्तारी भी होती है और फिर जमानत भी मिल जाती है। यह सिलसिला साल दर साल से जारी है। उन्होंने कहा कि 2024 के नीट पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड को भी जमानत मिल चुकी है।

उनका कहना था कि पेपर लीक के बाद 20 से ज्यादा बच्चों ने आत्महत्या कर ली थी, फिर भी सिस्टम में कोई बदलाव नहीं आया। केजरीवाल ने मोदी सरकार को इंडिया अंगेस्ट करप्शन और अन्ना आंदोलन की याद दिलाई। केजरीवाल ने कहा कि उस समय की सरकार भी घमंड में थी और तीन साल बाद सत्ता से बाहर हो गई।

हम सोनम वांगचुक के आक्रोश को समझते हैं: कांग्रेस

कांग्रेस के संगठन महासचिव व सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी डेढ़ महीने से ज्यादा समय से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि हम सोनम वांगचुक की पीड़ा और आक्रोश को समझते हैं। उन्होंने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील करते हुए कहा कि हम मोदी सरकार का विरोध जारी रखेंगे।

सरकार को संवेदनशील होने की जरूरत है: उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि राजनीति में संवेदना की जगह होती है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से वांगचुक ने अनशन शुरू किया है, तब से केंद्र ने उनसे संपर्क नहीं किया है, जबकि अन्ना आंदोलन के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रदर्शनकारियों को हड़ताल खत्म करने और बातचीत शुरू करने के लिए मनाने के लिए अपने मंत्रियों को भेजा था।

डिंपल भी सोनम वांगचुक से मिलने पहुंची

सपा नेता डिंपल यादव भी सोनम वांगचुक से मिलने गई थीं। उन्होंने प्रदर्शनस्थल पर पहुंचकर केंद्र सरकार से थोड़ी संवेदनशीलता दिखाने और बाचतीच शुरू करने की अपील की। डिंपल ने कहा कि सनातन धर्म में संवेदना का बहुत बड़ा महत्व है। केरल के पूर्व सीएम व लेफ्ट नेता पिनाराई विजयन ने कहा कि केंद्र सरकार न केवल छात्रों की पीड़ा के प्रति बल्कि वांगचुक की जान के प्रति भी उदासीन बनी हुई है। उन्होंने केंद्र से अपील की कि वे एक्टिविस्ट की सेहत को और बिगड़ने न दें।

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सिन्हा ने कहा कि वह अब चुप नहीं रह सकती हैं। उन्होंने कहा कि वांगचुक ने देश के लिए, बच्चों के भविष्य के लिए अपनी सेहत तक दांव पर लगा दी है, फिर भी बहुत लोग खामोश बैठे हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग