2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम विभाग का दिल्ली में 26 दिसंबर को शीतलहर और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, पर इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Weather Updates मौसम विभाग ने दिल्ली में 26 दिसंबर के लिए शीतलहर और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान न्यूनतम व अधिकतम तापमान दोनों में गिरावट दर्ज की जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
delhi_weather.jpg

मौसम विभाग का दिल्ली में 26 दिसंबर को शीतलहर और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने दिल्ली में 26 दिसंबर के लिए शीतलहर और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान न्यूनतम व अधिकतम तापमान दोनों में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही घना कोहरा एक बार फिर सुबह के समय परेशान करेगा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को लगातार दिल्ली शीतलहर की चपेट में रहेगी। अगले 48 घंटों में दिल्ली का पारा 4 डिग्री पर आ सकता है। अधिकतम तापमान रविवार को 19 डिग्री, जबकि सोमवार को 20 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। 26 दिसंबर को सुबह घना कोहरा और शीतलहर चलने का पूवार्नुमान लगाया गया है।

25 दिसम्बर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली समेत उत्तर भारत में सर्द हवाएं चलने और पारा गिरने से ठंड बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के रीजनल सेंटर के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में क्रिसमस यानी 25 दिसम्बर और अगले दिन शीतलहर चलेगी।

राजस्थान में पांच दिन गंभीर कोल्ड वेव का पूर्वानुमान

मौसम विभाग का अलर्ट है कि, 25 दिसंबर से हिमाचल, पंजाब, उत्तरप्रदेश, चंडीगढ़ और दिल्ली में कोल्ड वेव चल सकती है। पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में अगले पांच दिन गंभीर कोल्ड वेव चल सकती है।

मौसम विभाग का दक्षिण राज्यों में भारी बारिश अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों, केरल और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर वर्षा की चेतावनी भी दी है।

यह भी पढ़े - उत्तराखंड में शीतलहर का मौसम अलर्ट, क्रिसमस के बाद होगी बर्फबारी

यह भी पढ़े - मौसम विभाग का अलर्ट, क्रिसमस पर शीतलहर से कांपेगी दिल्ली

Story Loader