31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तराखंड में शीतलहर का मौसम अलर्ट, क्रिसमस के बाद होगी बर्फबारी

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के मैदानी जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। मैदानी जिलों में कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। आगामी एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 18 Dec 2022, 2:06 PM IST

uttarakhand.jpg

उत्तराखंड में शीतलहर का मौसम अलर्ट, क्रिसमस के बाद होगी बर्फबारी

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के मैदानी जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी जिलों में कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। प्रदेशभर में सुबह और शाम तापमान में गिरावट आने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वैसे तो उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि, अगले कुछ दिन तक ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है और ठंड में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार उधम सिंह नगर से लेकर हरिद्वार और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर को लेकर भी चेतावनी दी गई है।

दोपहर बाद से अचानक बढ़ रही है सर्दी

दिन में धूप खिलने से कुछ राहत है, लेकिन दोपहर बाद से अचानक सर्दी बढ़ रही है। इसका कारण ये है कि न्यूनतम तापमान कम हो रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 21 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। रविवार और सोमवार उत्तराखंड के उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में कुछ स्थानों पर कोहरा और शीतलहर के चलते ठंड में बढोतरी होने की संभावना है।

फिलहाल 25 दिसंबर तक बारिश के आसार नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार 17 दिसंबर की सुबह करीब सवा दस बजे तक देहरादून का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 20 और न्यूनतम नौ डिग्री रहने की संभावना है। 18 और 19 दिसंबर को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा रहेगा। इसके बाद 21 दिसंबर को अधिकतम तापमान फिर से बढ़कर 22 डिग्री हो सकता है। इसके बाद 22 दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री के करीब रहेगा। इस बीच 20 दिसंबर और 25 दिसंबर को देहरादून में बादल छाए रह सकते हैं। फिलहाल 25 दिसंबर तक बारिश के कोई आसार नहीं है।

उत्तराखंड में क्रिसमस के बाद होगी बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार, बर्फबारी की बात की जाए तो उत्तराखंड में इस बार क्रिसमस के बाद बर्फबारी के आसार बनते नजर आ रहे हैं। 26, 27 दिसंबर को उत्तरकाशी और चमोली में 35 मीटर की ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार हैं। इसी तरह पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

यह भी पढ़े - मौसम विभाग का दिल्ली-एनसीआर में 18-19 दिसम्बर को ठंड और शीतलहर का अलर्ट

यह भी पढ़े - मौसम विभाग का 15 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने का अलर्ट, इन चार राज्यों में होगी बारिश और हिमपात