16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तर भारत में शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन: गलन और कोहरे का अलर्ट, दिल्ली में 1 जनवरी से स्कूल बंद

Weather Update: उत्तर भारत में जोरदार ठंड पड़नी शुरू हो गई है। मैदानी इलाकों में ठंड और घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। चिल्लेकलां का दौर शुरू होने के साथ ही कश्मीर में तापमान और नीचे चला गया है।

2 min read
Google source verification
Weather Update

Weather Update

Weather Update: पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ती जा रही है। उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ठंड में कोहरा मुसीबत बन रहा है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। उत्तर भारत में शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में गलन और कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।


मैदानी इलाकों में ठंड और घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान इत्यादि राज्यों में रात और सुबह के समय घने कोहरे के साथ प्रचंड ठंड पड़ने लगी है। इसके साथ ही सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, बिहार, बंगाल और त्रिपुरा में भी लोगों को तेज ठंड महसूस होगी।


घने कोहरे और धुंध के कारण सड़क के साथ रेल और हवाई सेवाएं लगातार प्रभावित हो रही है।
विजिबिलिटी कम के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब में हवाई व रेल सेवाएं प्रभावित होने से यात्रियों को काफी परेशानियां हो रही है। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में कड़ाके की ठंड के चलते न्यूनतम तापमान शून्य से दस डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है।

यह भी पढ़ें- बार-बार बदल रहा मौसम, कभी ठंड, कभी गर्मी, उतार-चढ़ाव का दौर जारी


कड़ाके की सर्दी को देते हुए दिल्ली सरकार ने शीतकालीन अवकाश का ऐलान कर दिया है। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल 1 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक विंटर वेकेशन के तहत बंद रहेंगे। इसके अलावा 9 से 12वीं कक्षा के लिए 2 जनवरी से 14 जनवरी तक रेमेडियल क्लास लगेंगी।

यह भी पढ़ें- बादलों ने बढ़ाया तापमान, घने कोहरे के बीच शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी


जम्मू कश्मीर में भी कड़ाके की ठंड पड़ता शुरू हो गई है। पहलगाम न्यूनतम तापमान माइनस 6.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। श्रीनगर की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सर्दी की सबसे ठंडी रात रही है। प्रसिद्ध डल झील सहित व वादी के अन्य जलस्त्रोत आंशिक तौर पर जम गए हैं।


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु के तटीय इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, अगर 25 और 26 दिसंबर की बात करें तो तमिलनाडु के तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। 26 दिसंबर को केरल के भी कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।