17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather forecast: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा है कम दबाव क्षेत्र, तीन दिनों तक 5 राज्यों में होगी जमकर बारिश

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 27 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में कम दवाब वाला क्षेत्र बन रहा है। ऐसे में 25 नवंबर से 27 नवंबर तक गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत देश के पांच राज्यों भारी बारिश होगी।

less than 1 minute read
Google source verification
weather forecast

Weather heavy rain Warning : उत्तर भारत में दिन प्रतिदिन ठंड का प्रभाव बढ़ रहा है। वहीं तमिलनाडु, करेल समेत कई राज्यों लगातार कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से आम लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 27 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में कम दवाब वाला क्षेत्र बन रहा है। ऐसे में 25 नवंबर से 27 नवंबर तक गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत देश के पांच राज्यों भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि कई स्थानों पर तड़क गरज के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

दिल्ली में भी होगी बूंदाबांदी

IMD के मुताबिक, दक्षिण और दक्षिण पूर्वी राजस्थान में अगले दो दिनों के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारी होने की उम्मीद है।, इसके अलावा उत्तरी भाग भी प्रभावित होंगे। वहीं, हरियाणा दिल्ली में कुछ जगहों पर ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है, पश्चिमी उत्तर प्रदेश कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

केरल में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात

बता दें कि कई दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से केरल के विभिन्न इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। अधिकारियों ने लोगों से ऊचाई वाले और निचले इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है। इडुक्की और पथानामथिट्टा जिलों के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की सूचना मिली है, जबकि निचले इलाकों में भारी जलभराव हो गया, जिसकी वजह से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।