25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी, लू के साथ धूल भरी आंधी का अलर्ट

Weather Forecast Update : देश के उत्‍तरी हिस्‍सों सहित दक्षिणी राज्‍यों में भी भीषण गर्मी के साथ लू चलेगी। इन राज्‍यों में अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्‍यों में तापमान और बढ़ने का अनुमान है।

2 min read
Google source verification
Weather Forecast Update

Weather Forecast Update

Weather Forecast Update : उत्तर भारत में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। आने वाले कुछ दिनों में राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। कई राज्यों में तेज गर्मी के कारण दिन में लोगों को घर से बाहर निकलना बंद हो गया है। चिलचिलाती धूप के कारण अपने ही घरों में कैद है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्‍यों में तापमान और बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और मध्‍य प्रदेश के अधिकांश हिस्‍सों में तेज लू चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार कई राज्यों को गर्मी से राहत मिलने उम्मीद है। कई राज्यों बादल छाए रहेगे और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में अब 44 डिग्री वाला टॉर्चर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक लू चलने और पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

यूपी में तापमान बढ़ने की संभावना
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से लोगों को गर्मी कार मार झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में यूपी में तापमान बढ़ने की संभावना है। मरुस्थल से आने वाली सुखी हवाएं मौसम को और गर्म व खतरनाक बना देंगी। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रविवार को उत्तर-पश्चिमी हवाएं तेज गति से चलती रहीं।

यह भी पढ़ें- मौसम: लू का कहर, अभी और चढ़ेगा तापमान



राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में भीषण लू
राजस्थान में भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। अगले 5 दिनों के दौरान राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी। रेगिस्तान के ऊपर से होकर आ रही तपती गर्मी से मैदानी क्षेत्रों की हवा भी झुलसाएगी। दिन के साथ ही लोगों को रातों को भी भीषण गर्मी झेलनी होगी।

यह भी पढ़ें- Weather: मौसम विभाग का अलर्ट, दो दिन 35 किलोमीटर रफ्तार से सतही गर्म हवाएं चलने की आशंका


हिमाचल में येलो अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से गर्म हवा चल रही है। प्रदेश के अधिकतर स्सिा में तापमान तेज आई है। मौसम विभाग के अनुसार आज से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और प्रदेश के सभी हिस्सों में तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है। आईएमडी ने 28 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के निचले हिस्सों के साथ ही सभी इलाकों में तेज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

हरियाणा में धूल भरी हवा और लू का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के लोगों को एक बार फिर से गर्मी परेशान करने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम आमतौर पर गर्म रहने के आसार है। इस दौरान प्रदेश में पश्चिमी शुष्क हवाएं चलने की संभावनाए है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर व पश्चिमी क्षेत्रों में 27 अप्रैल को बीच-बीच में आंशिक बादलवाई संभावित है। मौसम विभाग ने धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान भी जारी किया है।

इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, कर्नाटक, दक्षिण कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओड़िशा, अरुणाचल प्रदेश, तेलगाना, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश और सिक्किम के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़ और असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में मध्यम हवाओं के साथ बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।