6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी से हाहाकार, इन राज्यों में बारिश का अनुमान

Weather Forecast Update : देश के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। जिसकी वजह से से कई जगह का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और यूपी सहित कई राज्यों में लोगों को लू झुलसा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के साथ तापमान में गिरावट की संभावना है।

2 min read
Google source verification
Weather Forecast Update

Weather Forecast Update

Weather forecast Update : उत्तर भारत में भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। तापमान बढ़ रहा है और लू का प्रकोप जारी है। देश की राजधानी दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और यूपी सहित कई राज्यों में लोगों को लू झुलसा रही है। 2 मई से एक और पश्चिमी विक्षोभ विकसित होने की संभावना है, जिससे गरज के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के साथ तापमान में गिरावट की संभावना है। इस दौरान गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पूर्वोत्तर के राज्यों और बिहार के कुछ हिस्सों में एक दो स्थानों पर बारिश की संभावना है।

दिल्ली में लू का प्रकोप जारी
दिल्ली में इन दिनों भयंकर लू का प्रकोप जारी है। शहर में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 ज्यादा है। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार और बुधवार यानी 2 और 4 मई को आंधी और गरज के साथ बारिश की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इससे दिल्ली वासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

यूपी और बिहार का मौसम
उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार कर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के कई जिलों में चिलचिलाती गर्मी व लू का कहर जारी है। लखनऊ में आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। वहीं बिहार की राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 27.0 दर्ज और अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हालांकि कुछ जगहों पर बूंदाबांदी और आंधी की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें- मौसम में आएगा बदलाव, तेज आंधी के साथ होगी बूंदाबांदी


ये राज्य हैं लू के चपेट में
उत्तर भारत के कई राज्यों में लू का प्रकोप चल रहा है। जिसकी वजह से से कई जगह का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। इन दिनों राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में भी मध्यम से भीषण गर्मी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें- मई में बीते कई साल से ज्यादा गर्म रहेगा राजस्थान, औसत से कम होगी बारिश



2 मई के बाद राहत के आसार
भीषण गर्मी से आने वाले दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 मई से एक और पश्चिमी विक्षोभ विकसित हो रहा है। माना जा रहा है कि इससे गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है। 2 मई के बाद आगे बढ़ते पश्चिमी विक्षोभ के साथ तापमान में गिरावट के आसार है। इस दौरान कई जगह बारिश होने का अनुमान जताया गया।

इन इलाकों में मौसम हो सकता है मेहरबान
देश में पूर्वोत्तर और अंडमान निकोबार के इलाके ही ऐसे हैं, जहां बादल मेहरबान रहेंगे। स्काइमेट के मुताबिक, 1 से 2 मई के बीच पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चल सकती है और गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती हैं। अरुणाचल में 2 मई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पश्चिमी हिमालय और केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।