
Weather Update
weather update देशभर में मानसून की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिल गई है, लेकिन कुछ राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ से बुरा हाल है। देश की राजधानी दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी और पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ और भूस्खलन के कारण लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी ठप सी हो गई है। बारिश से संबंधित घटनाओं सैंकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवाई दी है। दिल्ली में अभी भी यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, हालांकि बीते दो दिन से यमुना का जलस्तर धीरे धीरे कम हो रहा है। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, यूपी और बिहार में कई जगह बारिश का तांडव जारी है। बिहार में बाढ़ से सड़के बह गई और सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटा, 206.02 मीटर पहुंचा
राजधानी में यमुना नदी का उफान जारी है। इससे दिल्ली में जलभराव से कई इलाके और प्रमुख सड़कें प्रभावित है। दिल्ली में रविवार सुबह आठ बजे यमुना नदी का जलस्तर 206.02 मीटर दर्ज किया है। उफनती यमुना नदी का पानी रिंग रोड पर लाल किले की दीवार को छू गया है। आईटीओ, राजघाट, यमुना बाजार में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से मयूर विहार इलाके में हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है।
पंजाब में 29 की मौत, हरियाणा में 1,385 गांव बाढ़ की चपेट में
पंजाब में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। अब भी 14 जिलों के करीब 115 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सरकार को राजस्व विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक अब तक बारिश व बाढ़ के कारण 29 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, बीते 24 घंटे में हरियाणा के 403 और गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। अब तक 1,385 गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं।
हिमाचल-उत्तराखंड के लिए भी अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, महाराष्ट्र, एमपी, पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा कुछ दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है। हिमाचल प्रदेश के सात जिलों-शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर में 17 जुलाई तक भारी से अत्यधिक भारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Published on:
16 Jul 2023 09:46 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
