1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने कई राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट

देशभर में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। कुछ राज्यों में जहां भीषण गर्मी ने बुरा हाल कर रखा है तो वहीं कुछ इलाकों में तेज हवाओं ने सूरज की तपिश से राहत दी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मौसम ने करवट ली है। यहां पारा में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। वहीं आईएमडी ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Google source verification
Weather Update IMD Alert Rainfall In Many States Temperature Down In Delhi NCR

Weather Update IMD Alert Rainfall In Many States Temperature Down In Delhi NCR

देशभर के कई इलाके इन दिनों भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। खास तौर पर उत्तर भारत के कई इलाके इन दिनों सूरज की तपिश से बेहाल हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत यूपी, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में मौसम में करवट ली है। तेज हवाओं के चलते तापमान में थोड़ी गिरावट भी दर्ज की गई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत जरूरी मिली है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अनुमान लगाया गया है कि, दिल्ली में तापमान में कमी से राहत मिलेगी। वहीं कुछ राज्यों में बारिश के भी आसार हैं। बारिश के साथ गर्मी राहत मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है।


IMD के मुताबिक गुरुवार 14 अप्रैल को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है। जबकि अधिकतम तापमान की बात करें तो ये 39 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। जो बीते दिन के मुकाबले करीब 2 डिग्री कम रहने की उम्मीद है। राजधानी दिल्ली के मौसम में बदलाव आएगा और दिन में तेज गति से हवाएं चलने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें - Weather: तेज हवाओं ने गर्मी से दी राहत, आज सामान्य रहेगा मौसम, कल से चलेगी लू


गुजरात में मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात में भी सूरज की तपिश से बेहाल है। अहमदाबाद में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में तेज धूप खिली रहेगी।

इसी तरह मध्य प्रदेश में भी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। आईएमडी के मुताबिक राजधानी भोपाल में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24 जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। जबकि एक दिन बाद यहां लू का प्रकोप मुश्किलें और बढ़ा सकता है।


इन राज्यों में भी मौसम का मिजाज

उत्तराखंड के देहरादून में 14 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यानि यहां गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। जबकि चंडीगढ़ में तापमान की स्थिति कमोबेश यही रहने के आसार हैं।

इसके साथ ही हिमचाल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में मौसम मेहरबान रहने की उम्मीद है। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक रहने के आसार हैं।


इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग की मानें तो कई राज्यों में 14 अप्रैल को बारिश होने के आसार हैं। मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेटवेदर के मुताबिक पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश आदि में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें - राजस्थान के मात्र दो जिलों में लू, बाकी जगह बदला मौसम का मिजाज

Story Loader