4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के मात्र दो जिलों में लू, बाकी जगह बदला मौसम का मिजाज

weather alert : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम का मिजाज फिलहाल बदल दिया है। तभी तो मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के मात्र दो जिलों में लू की स्थिति बताई है। बड़ी बात तो यह है कि पिछले कुछ घंटों के दौरान कुछ जगह हल्की बारिश और जैसलमेर में ओलावृष्टि हुई है जबकि नागौर और जोधपुर में अंधड़ और तेज हवाओं का दौर जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Vinod Singh Chouhan

•

Updated: 13 Apr 2022, 8:38 PM IST

photo_2022-04-13_20-37-35.jpg

weather alert : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम का मिजाज फिलहाल बदल दिया है। तभी तो मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के मात्र दो जिलों में लू की स्थिति बताई है। बड़ी बात तो यह है कि पिछले कुछ घंटों के दौरान कुछ जगह हल्की बारिश और जैसलमेर में ओलावृष्टि हुई है जबकि नागौर और जोधपुर में अंधड़ और तेज हवाओं का दौर जारी है। मौसम विभाग की माने तो 14 अप्रेल को भी मौसम का मिजाज बदला हुआ मिलने की संभावना है।

देर रात हो सकती है यहां बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार नागौर, झुंझुनूं, चूरू, सीकर, फलौदी और आसपास के क्षेत्रों में रात तक मेघगर्जन और धूलभरी आंधी चल सकती है। साथ ही हल्की बारिश और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

इन जिलों में लू की स्थिति नहीं
मौसम केन्द्र जयपुर की दैनिक रिपोर्ट देखें तो पता चलता है कि राजस्थान में बुधवार को मात्र दो जिलों में लू की स्थिति रही। इसमें गंगानगर और पिलानी शामिल हैं। गंगानगर का तापमान 41.6 डिग्री दर्ज हुआ जो सामान्य से 5.2 डिग्री ज्यादा रहा। जबकि पिलानी का तापमान 41.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहा। जबकि अजमेर, भीलवाड़ा, अलवर, जयपुर, सीकर, कोटा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डबोक, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर और चूरू में लू की स्थिति नहीं रही।

यहां न्यूमतम तापमान 24 डिग्री से ज्यादा
राजस्थान की बात करें तो अधिकतम तापमान में हल्की राहत मिली है, जबकि 19 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 24 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। कोटा 28.1 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ शीर्ष पर रहा। जबकि अजमेर, 26.6, अलवर, 24.4, जयपुर 25.0, पिलानी 24.7, सीकर 27.5, बाड़मेर 25.1, जैसलमेर 24.5, जोधपुर, 25.0, फलौदी 27.6, बीकानेर 25.5, चूरू 25.7, धौलपुर 25.0, नागौर 24.8, टोंक 25.2 और बांसवाड़ा का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया।

पूर्वी राजस्थान के लिए चेतावनी नहीं
मौसम केन्द्र जयपुर की माने तो पूर्वी राजस्थान के लिए 14 व 15 अप्रेल तक लू की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। जबकि पश्चिमी राजस्थान के लिए 15 अप्रेल की कोई चेतावनी नहीं है। ऐसे में माना जा सकता है कि राजस्थान को दो दिन तक लू से राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन उसके बाद मौसम फिर से करवट लेगा और लू का असर शुरू हो जाएगा। लेकिन उस दौरान भी तापमान 42 से 43 डिग्री के बीच ही दर्ज हो सकेगा।

इन जिलों में यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आगामी दिनों में टोंक, बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर जिले में ही लू की चेतावनी का यलो अलर्ट जारी किया है। माना जा सकता है कि लू का असर राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में ज्यादा रहेगा। बाकी का इलाका गर्म रहेगा, लेकिन तापमान 40 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा। लेकिन रात का तापमान अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा दर्ज हो सकता है।