22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कड़ाके की ठंड से कांप रहा उत्तर भारत, दिल्ली में यलो अलर्ट, 40 फ्लाइट लेट, 327 ट्रेनों की थमी रफ्तार

Weather Forecast: इन दिनों पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से कांप रहा है। शीतलहर के साथ-साथ घने कोहरे ने लोगों का जन-जीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। राजधानी दिल्ली में सर्दी के सितम को देखते हुए मौसम विभाग ने पहले से ही येलो अलर्ट जारी कर रखा है।

2 min read
Google source verification
 दिल्ली में यलो अलर्ट, 40 फ्लाइट लेट, 327 ट्रेनों की थमी रफ्तार

दिल्ली में यलो अलर्ट, 40 फ्लाइट लेट, 327 ट्रेनों की थमी रफ्तार

Weather Forecast: जनवरी का महीना और ये ठंड.... कड़ाके की सर्दी हर रोज लोगों की परीक्षा ले रही है। पूरा उत्तर भारत शीतलहर के साथ-साथ कोहरे की चपेट में है। इससे जनजीवन के साथ-साथ आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई है। हिमालयी राज्यों में बर्फबारी हुई है। इससे दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार के मैदानी इलाकों में शीतलहर जारी है। इस बीच शाम घलते ही कोहरा छाने लगता है। जो पौ फटने के घंटों बाद तक जारी रहता है। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। घने कोहरे के कारण हादसे भी बढ़ गए है। इस बीच मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले 2-3 दिनों तक लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। अभी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार के कई हिस्सों में भीषण ठंड और घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। सोमवार रात भी घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम थी।


राजधानी दिल्ली में एक दशक की सबसे लंबी शीतलहर


बात राजधानी दिल्ली की करें तो यहां पिछले एक दशक में जनवरी की सबसे लंबी शीतलहर जारी है। पिछली बार जनवरी 2013 में इस तरह की ठंड पड़ी थी। पूरी दिल्ली इस वक्त शीतलहर और कोहरे के आगोश में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 से 13 जनवरी के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के उत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना है, जिससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।


अगले दो दिन जीरो विजिबिलिटी की चेतावनी


मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे के लिए भी यलो अलर्ट है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही पालम और सफदरजंग में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर मापी गई। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन जीरो विजिबिलिटी की चेतावनी दी है।


कोहरे के कारण फ्लाइट्स और ट्रेनें लेट

कोहरे का असर राष्ट्रीय राजधानी में 40 फ्लाइट लेट हुई हैं। इनमें दिल्ली-काठमांडू, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-शिमला, दिल्ली-देहरादून, दिल्ली-चंडीगढ़-कुल्लू जाने वाली फ्लाइट शामिल हैं। दिल्ली आने वाली 36 ट्रेनें लेट से चल रही है। भारतीय रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 10 जनवरी को घने कोहरे के कारण पूरे देश में 327 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

रेलवे की वेबसाइट के मुताबिक 277 ट्रेनों को पूरी तरह से कैंसिल किया गया है तो वहीं 50 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। साथ ही 38 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है और 17 ट्रेनों के रूटों में बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़ें - प्रचंड ठंड की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली समेत इन राज्यों में रेड अलर्ट, 14 लोगों की मौत


अटल टनल के दक्षिणी हिस्से में भारी बर्फबारी

इधर पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश के मनाली में अटल टनल के दक्षिणी हिस्से में भारी बर्फबारी हुई है। इससे मैदानी इलाकों में भी तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। आईएमडी ने ट्विट कर जानकारी दी कि पंजाब से बिहार, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आज घने से बहुत घना कोहरा रहेगा।

यह भी पढ़ें - बर्फ से ढकी सड़कों के बीच सेना ने गर्भवती महिला को कंधे पर उठाकर पहुंचाया हॉस्पिटल