20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: बंगाल-ओडिशा में होगी झमाझम बारिश, दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी, जानिए अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast: देश के कई राज्यों में बीते दिनों से मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। सितंबर में भी कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में देश के अधिकांश राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है।

2 min read
Google source verification
IMD Rain Alert

IMD Rain Alert

weather update कई राज्यों में मानसून की गती अब काफी धीमी हो गई है। देश के कई राज्यों में बीते दिनों से मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। सितंबर में भी कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में देश के अधिकांश राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तरी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई है। तेज धूप और भीषण गर्मी व उमस की मार झेल रहे यूपी के लोगों को 72 घंटे बाद राहत म‍िलने की उम्‍मीद है। महाराष्‍ट्र में एक बार फ‍िर बार‍िश ने दस्‍तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।


राजधानी में गर्मी और उमस करेगी परेशान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-NCR में रविवार को भी तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। राजधानीवासियों को गर्मी और उमर से परेशानी होने वाली है। दिन के समय अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 3 से 6 सितंबर तक आसमान साफ रहेगा, जबकि सात से नौ सितंबर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।


आज इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

IMD Rain Alert : मौसम विभाग ने आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Himachal Monsoon Loss: हिमाचल में 68 दिनों में 8660.18 करोड़ का नुकसान, 393 लोगों की मौत, 205 सड़कें अभी भी बंद


अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

IMD ने आने वाले तीन दिनों के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। कल यानी सोमवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना और केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, रायलसीमा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के आसार है।