16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज पारा जा सकता है 37 पार! जानें देश के मौसम का ताजा हाल

Weather Update: राजधानी दिल्ली में मार्च के महीने में ही गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। वहीं आज का तापमान भी 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शनिवार के दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा रहा।

2 min read
Google source verification
Weather Update

Weather Update

weather update देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के शहरों के साथ समूचे उत्तर भारत में गर्मी ने सताना शुरू कर दिया है। इस बार गर्मी समय से पहले ही लोगों को झुलसाने लगी है। आमतौर पर होली के वक्त तक हल्की ठंडक होती थी मगर इस बार तापमान बढ़ता जा रहा है। सुबह से ही तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। मार्च के महीने में दाखिल होते ही गर्मी का सितम दिल्लीवालों को सताने लगा है। बीते दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, वहीं आज का तापमान भी 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले 10 दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। तेज हवा चलने का भी अनुमान जताया है।

दिल्ली में 37 डिग्री पार सकता है पारा
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का तापमान 34 से 36 के बीच है। पिछले 24 घंटें में देखें तो 4.4 डिग्री नीचे गया है। आज अधिकतम पारा 37 डिग्री पार कर सकता है, लेकिन उसके बाद 22 मार्च को तेज़ हवा चलने से तापमान कंट्रोल में रहेगा। पहाड़ी इलाकों, जैसे जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल में तापमान नॉर्मल से 8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। दिल्ली में पूर्वी हवा चलने के कारण ह्यूमिडिटी बढ़ी हुई है।

दिल्ली में फिलहाल लू की स्थिति नहीं
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD का कहना है कि फिलहाल दिल्ली और एनसीआर में लू की स्थिति नही है। लू की स्थिति 40 डिग्री से ज्‍यादा मापमान होने पर पैदा होती हैं। अगर तापमान नॉर्मल से 5 डिग्री ज्‍यादा रहे तो लू जैसी स्थिति पैदा होती है।

यह भी पढ़ें - Weather News: गर्मी के तेवर अभी से... बताते हैं आगे क्या होगा

पिछले साल से ज्यादा तापमान
इस साल तापमान ज्यादा है जबकि पिछले साल मार्च महीने में तापमान कम था। 2019 में दिल्ली में 25 -26 मार्च को अधिकतम तापमान 39 डिग्री पर आ गया था। इससे अगर तुलना करें तो इस साल ये उससे कम है।

इन राज्यों नें IMD ने दी लू की चेतावनी
IMD ने राजस्‍थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और गुजरात के कई हिस्‍सों में लू चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के लिए मार्च का महीना शुष्क रहेगा। एक तरफ जहां गर्मी लगातार बढ़ेगी वहीं दूसरी तरफ आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना भी नहीं है।

अभी बारिश के आसार नहीं
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले एक सप्ताह के दौरान मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके साथ गर्मी में इजाफा ही होने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं है। रिकार्डतोड़ गर्मी पड़ने का भी अनुमान लगाया गया है।

इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश
मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 20 मार्च को वेस्टर्न हिमालयन क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। इसके साथ ही कही-कहीं ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी आशंका है। दूसरी ओर केरल, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, रॉयलसीमा में अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है।

इस हफ्ते का हाल
20 मार्च : अधिकतम तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
21 मार्च : अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने का अनुमान है।
22 मार्च : अधिकतम तापमान बीते दिन के मुकाबले घटकर 35 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है।
23 मार्च : अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीं न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान है।
24 मार्च : अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।