
Weather Update: देश के अधिकांश राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। कई राज्यों में लू के कारण रोजाना लोगों की मौत हो रही है। बीते कुछ दिनों से कई जगह पारा 50 डिग्री के पास पहुंच गया है। शनिवार और रविवार को कुछ राज्यों में बादल छाने और हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली और राजस्थान के कई हिस्सों में आज रविवार को भी बादल छाने से तापमान में गिरावट आई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, राजस्थान सहित पांच राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है।
दिल्ली में तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच चुका है, और लू चल रही है। राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हरियाणा और पंजाब में भीषण गर्मी का असर है, तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस के बीच है। यूपी के विभिन्न हिस्सों में भी तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। मध्य प्रदेश में भी तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस के बीच है। छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अत्यधिक गर्मी है। इसके अलावा गुजरात में तापमान बहुत अधिक है और कई क्षेत्रों में लू चल रही है। महाराष्ट्र में विशेषकर विदर्भ क्षेत्र में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। बिहार में भी गर्मी का असर देखा जा रहा है। झारखंड के कुछ हिस्सों में भी तापमान बढ़ा हुआ है।
भीषण गर्मी के बीच बारिश की संभावना से दिल्ली, राजस्थान और अन्य प्रभावित राज्यों के लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना।
देश की राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश से तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। IMD के अनुसार दिल्ली में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। इससे हीटवेव से राहत मिलेगी। राजधानी में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार राजधानी में हवा चल सकती है।
राजस्थान के कुछ हिस्सों, विशेषकर उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। जयपुर, उदयपुर, कोटा और आसपास के क्षेत्रों में तापमान में कमी आएगी। वहीं, उत्तर प्रदेश
के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। बारिश से लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और अन्य शहरों में तापमान में गिरावट होगी।
पंजाब और हरियाणा में भी मौसम बदलने वाला है। हरियाणा के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। चंडीगढ़, गुरुग्राम और फरीदाबाद में तापमान में गिरावट आएगी। पंजाब के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। अमृतसर, लुधियाना, जालंधर में तापमान में कमी आएगी।
भीषण गर्मी से जूझ रहे मध्य प्रदेश को जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार एमपी के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेगी। प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में तापमान में गिरावट होगी। कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना हो सकती है। तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे धूल भरी आंधी भी आ सकती है।
Published on:
02 Jun 2024 02:54 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
