22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rain Alert: IMD ने जारी किया अपडेट, इन राज्यों में बारिश और ओले गिरने के आसार

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के निचले स्तरों पर सक्रिय होने कारण कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश (Rain Alert) और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। आइए देखते हैं क्या है मौसम विभाग का अपडेट।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Mar 22, 2025

Weather Forecast: देश में लगभग सभी राज्यों में तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। वहीँ दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ के निचले स्तरों पर सक्रिय होने और चक्रवाती प्रसार की वजह से उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश (Rain Alert) और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। इसका असर बीते दो दिनों में देखा गया जब पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई शहरों में बादल छाए रहे और मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई।

40 डिग्री से अधिक तापमान

पश्चिमी और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। कुछ राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है, हालांकि अभी लू से बचाव बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में निचले और मध्य स्तरों पर सक्रिय है। इसके साथ ही, ऊपरी हवाओं में चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के निचले स्तरों पर मौजूद है। इन मौसम संबंधी प्रभावों के चलते, 22 मार्च तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली चमकने की संभावना बनी हुई है।

इन राज्यों में ओले गिरने के आसार

22 और 23 मार्च को पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, झारखंड और ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ वर्षा की संभावना है। इसके अलावा, 22 मार्च को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पश्चिम बंगाल के गंगा मैदानी इलाकों और बिहार में भी ओलों के साथ बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है।

दक्षिण भारत में तूफानी हवाएं

छत्तीसगढ़ के ऊपर बने चक्रवाती प्रसार की वजह से उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तक रुक-रुक कर मध्यम से तेज हवाएं चल रही हैं। इसके कारण 22 से 24 मार्च तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश के साथ यनम और रायलसीमा में तूफानी हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पूर्वोत्तर में हल्की माध्यम बारिश

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 21 से 23 मार्च के बीच अरुणाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गरज के साथ वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। अरुणाचल के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा और जोरदार बर्फबारी की आशंका है। अगले चार से पांच दिनों तक असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बना रहेगा।

दिल्ली तापमान में बढ़ोतरी

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। अब दिन और रात के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। अगले हफ्ते तक मौसम के सूखा रहने के कारण गर्मी से परेशानी बढ़ सकती है। अधिकतम तापमान के 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। सामान्य तौर पर, 26 मार्च तक तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है।

ये भी पढ़ें : संकट में हिमालय! Glacier पिघलने से बढ़ रहा खतरा, सैटेलाइट निगरानी से हुआ खुलासा