10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Updates : मौसम विभाग का 4 मई तक तेज हवाओं संग भारी बारिश का अलर्ट, इन तीन कारणों से हो रहीं है मई में बारिश

Weather Updates मई माह में मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, देश के कई इलाकों में चार मई तक झमाझम बारिश होगी। तेज हवाएं चलेंगी। और आकाशीय बिजली चमकेगी। उत्तराखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस वजह से कई स्थानों पर चार धाम यात्रा रुक गई है।

2 min read
Google source verification
weather_alert.jpg

Weather Updates : मौसम विभाग का 4 मई तक तेज हवाओं संग भारी बारिश का अलर्ट, इन तीन कारणों से हो रहीं है मई में बारिश

मौसम विभाग का अलर्ट है कि, देश के कई इलाकों में आने वाले तीन दिन तेज हवाओं संग भारी बारिश होगी और आकाशीय बिजली चमकेगी। मौसम विभाग ने बताया कि, केरल, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत, मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बिहार, के कुछ हिस्सों में तेज बारिश, गरज और रोशनी के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। सोमवार राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश व पंजाब समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। भारी बारिश होने की वजह से दिल्ली और आस-पास के इलाकों में शाम के वक्त तापमान गिर गया। और लोगों ने ठंड महसूस की। उधर इस बेमौसम
बारिश ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। कृषि विज्ञानियों का मानना है कि, इसका खेतीबाड़ी पर असर पड़ेगा। चार से पांच दिन पहले बोई गई दलहनी फसल के लिए हानिकारक साबित होगी। बरसात से उनका जमाव प्रभावित होगा।

4 मई तक झमाझम बारिश

मई महीने में भीषण गर्मी होती है तो दूसरी तरफ लू अपना कहर ढाती है। पर इस बार तो मौसम बहुत कुछ बदल नजर आ रहा है। मई में एक तरफ जहां सावन की फुहार देखने को मिल रही है तो दूसरी तरफ ठंड के मौसम का भी आगाज हो रहा है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, देशभर के कई राज्यों में 4 मई तक झमाझम बारिश होगी। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में बारिश का अलर्ट है।

यह भी पढ़ें - Weather Updates : आईएमडी ने बताया, देश में मई माह में कहां होगी झमाझम बारिश और कहां चलेगी लू

देश में 4 मई के बाद कम होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मध्य प्रदेश 1-3 मई के दौरान बारिश की भारी गतिविधियां दर्ज की जा सकती है। 4 मई के बाद ही बारिश की स्थिति में कुछ कमी आएगी।

उत्तराखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, कई स्थानों पर चार धाम यात्रा रुकी

उत्तराखंड में बीते तीन दिन से बारिश और बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ में आज भी बर्फबारी जारी है। ज्यादातर इलाकों में बादल छाए हुए हैं। बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के चलते परेशानियां बढ़ गई हैं। कई स्थानों पर चारधाम यात्रा भी प्रभावित हुई है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, अगले दो दिन प्रदेश में मौसम ऐसे ही बना रहेगा। पहाड़ों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें - यमुनोत्री धाम में अब तक हार्ट अटैक से दो श्रद्धालु की मौत, उत्तराखंड के तीन जिलों में एवलांच का मौसम अलर्ट

मई में भारी बारिश की है तीन वजहें

मौसम में इस भारी बदलाव के बारे में बताते हुए स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान व जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने बताया कि, देश के ज्यादातर हिस्सों में हो रही बारिश के तीन अहम कारण हैं। पहला, पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। दूसरा, हरियाणा के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। तीसरा, एकअक्षीय रेखा का दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश से होते हुए दक्षिण भारत की ओर बढ़ना है। इन तीनों स्थितियों की वजह से भारी बरसात हो रही है।

यह भी पढ़ें - Weather Updates : उत्तराखंड में आने वाले 72 घंटे में झमाझम बारिश, तूफान और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट