11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाल चुनाव से पहले खेला! एकला चलो की राह पर औवैसी, हुमायूं कबीर को दिया तगड़ा झटका

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। चुनाव से पहले यहां दो पार्टियों ने गठबंधन तोड़ दिया है।

2 min read
Google source verification
Asaduddin Owaisi and Humayun Kabir

असदुद्दीन ओवैसी और हुमायूं कबीर (File Photo)

West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दो चरणों में होगा। यहां 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को वोटों की गिनती होगी। पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। यहां असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने हुमायूं कबीर की पार्टी से गठबंधन तोड़ दिया है।

एकला चलो की राह पर औवैसी

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने पूर्व TMC नेता हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया है। AIMIM ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। AIMIM ने लिखा- अब हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी और आगे किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। AIMIM ने ओवैसी की बंगाल में प्रस्तावित रैलियों को भी रद्द कर दिया है। ओवैसी की पार्टी का यह फैसला TMC की ओर से जारी हुमायूं कबीर के कथित वीडियो के बाद आया है। AIMIM ने एकला चलो की राह अपनाते हुए लेफ्ट और TMC पर भी तंज कसा है। ओवैसी की पार्टी ने कहा कि दशकों के तथाकथित धर्मनिरपेक्ष शासन में मुस्लिमों के लिए कुछ खास नहीं किया गया।

वायरल वीडियो पर क्या बोले हुमायूं कबीर?

पूर्व TMC नेता हुमायूं कबीर का पुराना वीडियो वायरल होने के बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने गठबंधन तोड़ दिया है। वायरल वीडियो पर हुमायूं कबीर ने प्रतिक्रिया दी है। हुमायूं कबीर ने वायरल वीडियो को AI जेनरेटेड और फेक बताया है। कबीर ने कहा कि यह 19 दिसंबर 2025 को तैयार किया फेक वीडियो है। इसे 8 अप्रैल 2026 को वायरल किया गया, जो उनकी पार्टी बनाने से पहले का है। अगर फिरहाद हकीम के पास यह वीडियो था तो उन्होंने तब क्यों नहीं दिखाया? उन्होंने ममता बनर्जी और TMC पर उनके खिलाफ साजिश रचने व मानहानि करने का आरोप लगाया है।

अमित शाह ने TMC पर लगाया साजिश का आरोप

हुमायूं कबीर का वीडियो वायरल होने पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC अध्यक्ष पर साजिश का आरोप लगाया है। अमित शाह ने कहा- TMC खुद ऐसे वीडियो जारी करके राजनीतिक साजिश रच रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा- ममता जी, अगर आपको इतनी जरूरत है तो हम 2000 ऐसे वीडियो बना सकते हैं। शाह ने यह भी आरोप लगाया कि ममता सरकार बंगाल में सत्ता बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।