16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

West Bengal Assembly Elections: BJP की पहली लिस्ट जारी, सीएम ममता को फिर चुनौती देंगे सुवेंदु अधिकारी!

भारतीय जनता पार्टी ने केरल के बाद पश्चिम बंगाल में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कुल 192 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
BJP

BJP (फोटो- ANI)

भारतीय जनता पार्टी ने केरल के बाद पश्चिम बंगाल में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कुल 144 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी दो जगहों (नंदीग्राम और भवानीपुर) से चुनाव लड़ेंगे।

भवानीपुर से ममता को सुवेंदु देंगे चुनौती

बीजेपी के द्वारा सुवेंदु को भवानीपुर से उम्मीदवार बनाए जाने के कारण एक बार फिर पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी बनाम ममता बनर्जी के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है।

बता दें कि, ममता बनर्जी भवानीपुर से विधायक हैं। दरअसल, 2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी भवानीपुर से उम्मीदवार थीं। वहीं, बीजेपी की तरफ से सुवेंदु मैदान में थे। हाईवॉल्टेज चुनाव में उन्होंने सीएम ममता को पटखनी दे दी थी। सीएम की कुर्सी पर बने रहने के लिए ममता ने भवानीपुर सीट से उपचुनाव लड़ा और जीत दर्ज की थी।

खड़गपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे दिलीप घोष

वहीं, भाजपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को खड़गपुर से उम्मीदवार बनाया है। तूफानगंज से मालती रावा रॉय को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, अग्निमित्रा पॉल को आसनसोल दक्षिण से टिकट दिया गया है। कूचबिहार उत्तर (अजा) से सुकुमार रॉय, सीतलकुची (अजा) से सावित्री बर्मन और दिनहाटा से अजय रॉय को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके साथ ही, तूफानगंज से मालती रावा रॉय, कुमारग्राम (अजजा) से मनोज कुमार ओरांव, कालचिनी (अजजा) से विशाल लामा, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी (अजा) से आनंदमय बर्मन, सिलीगुड़ी से डॉ. शंकर घोष, फांसीदेवा (अजजा) से दुर्गा मुर्मू, गोलपोखर से सरजीत बिस्वास और चाकुलिया से मनोज जैन को मैदान में उतारा गया है। 144 उम्मीदवारों वाली पहली लिस्ट में एक मुस्लिम उम्मदीवार का नाम नहीं है।