राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल: उत्तर 24 परगना के देगंगा में बम विस्फोट, दो मजदूर घायल

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में आज एक निर्माणाधीन इमारत में बम विस्फोट में दो मजदूर घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके से तीन जिंदा बम भी बरामद किए गए और उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया।

less than 1 minute read
west bengals north 24 parganas

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रविवार को एक निर्माणाधीन इमारत में बम विस्फोट हो गया। इस हादसे में दो मजदूर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तृणमूल नेता के निर्माणाधीन घर में बम ब्लास्ट हुआ है। यह घटना उस समय हुई जब डेगंगा इलाके में राजमिस्त्री साइट पर काम कर रहे थे। उन्हें मामूली चोटें आईं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके से तीन जिंदा बम भी बरामद किए गए और उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया। सूचना पाकर देवगंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बम ब्लास्ट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।


बलचापा में पंचायत नंबर 1 के एक निर्माणाधीन घर में बम धमाका हुआ। इस बम विस्फोट में दो मजदूर घायल हो गए। घटना स्थल से ताजा बम भी बरामद किया गया है। पुलिस ने पंचायत सदस्य के नेता को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि देगंगा के उत्तरी चांदपुर गांव में एक पंचायत सदस्य के निर्माणाधीन घर की सीढ़ियों के नीचे बम फट गया। तीन नए बम बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें- बंगाल में ही लागू नहीं पुलिस की एक वर्दी व्यवस्था, कोलकाता पुलिस और बंगाल पुलिस की है अलग-अलग वर्दी


देगंगा पुलिस मौके पहुंची और पंचायत सदस्य आरोपी नेता को गिरफ्तार किया। पंचायत सदस्य ने दावा किया कि उनकी पार्टी के दूसरे समूह के लोगों ने उन्हें फंसाने के लिए बम जमा किए थे। हालांकि, अन्य समूहों ने इस आरोप का खंडन किया है। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि निर्माणाधीन इमारत टीएमसी पंचायत सदस्य की है। एसीडी ने ने कहा कि घर के मालिकों से पूछताछ और आगे की जांच की जा रही है।

Published on:
06 Nov 2022 02:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर