9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मुझे जेल में डालो, फिर देखो क्या होता है’, ममता बनर्जी ने बीजेपी पर बोला हमला, दी खुली चुनौती

West Bengal: ED, CBI और मीडिया ट्रायल जैसे मुद्दों पर आज टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बेबाकी से अपनी राय रखी और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि वो 2024 में बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर देंगी।

2 min read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Aug 29, 2022

 West Bengal CM Mamata Banerje attack on BJP, throws challenge - 'Come and arrest me

West Bengal CM Mamata Banerje attack on BJP, throws challenge - 'Come and arrest me

Mamata Banerjee Attack on BJP: पश्चिम बंगाल में TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने मीडिया पर आम जनता को भरोसा न करने की सलाह दी और कहा कि बीजेपी में हिम्मत है तो मुझे जेल में डालकर दिखाए। इस दौरान ममता बनर्जी ने 2024 के लिए भी हुंकार भरी और कहा कि दिल्ली टीएमसी की आखिरी लड़ाई है।


दरअसल, आज तृणमूल छात्र परिषद की स्थापना की वर्षगांठ के अवसर पर एक समारोह को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने संबोधित किया। इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा, "पार्थ चटर्जी, अनुव्रत मण्डल, बॉबी चोर हैं, अभिषेक चोर हैं, मुझे भी चोर कहते हैं। हम सब चोर हैं, और वे संत हैं?'


ममता बनर्जी ने अपने सम्बोधन में कहा, "घर-घर जाकर ईडी, सीबीआई के नाम पर धमकाया जा रहा है। वे लोगों का पैसा लूट रहे हैं। बीजेपी विदेशों में पैसे की तस्करी कर रही है। आज भारत में एक ही ईमानदार पार्टी है और वो है TMC पार्टी है। ये जनता की पार्टी है, ये 'मां, माटी, मानुष' की सरकार है।"


ममता बनर्जी ने जोर देकर कहा, "जब तूफान आता है तो आप उसे रोकने की कोशिश नहीं करते लेकिन जब वो रुकता है तो आप अपने दैनिक कार्यों को फिर से शुरू करते हैं। हम हिम्मत से लड़ते हैं, जब हम डरेंगे तब हम मरेंगे, हम लड़ेंगे, हम करेंगे, हम जीतेंगे और बीजेपी को हटाएंगे। दिल्ली की लड़ाई हमारी आखिरी लड़ाई है। बंगाल में तो हम लड़ते हैं जो हमारी पहली प्राथमिकता है, लेकिन दिल्ली से बीजेपी को दिल्ली से हटाना है। हम वादा करते हैं कि हम 2024 में दिल्ली से बीजेपी को हटाएंगे।"

ममता बनर्जी ने कहा कि "2024 के चुनाव तक बीजेपी को जीरो पर लाएंगे। राजीव गांधी और इंदिरा गांधी हारे, बीजेपी भी हारेगी।"

यह भी पढ़े- "LG के खिलाफ होनी चाहिए ED रेड", AAP विधायक दुर्गेश पाठक ने उपराज्यपाल पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप


ममता बनर्जी ने ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा, "बंगाल विवेकानंद, बिरसा मुंडा जैसे दिग्गजों के बताए रास्ते पर चला है। इसलिए ये मत समझो की जो मर्जी आप लोग करोगे और हमे दबाओगे और हम कुछ नहीं कहेंगे। अब ये लोग मुझे, टीएमसी नेता मोलॉय घटक और फिरहाद हकीम को भी गिरफ्तार करना चाहते हैं। ये भी करके देख लो। मुझे बंद रखकर भी देखो न क्या होता है। चुनाव के पहले तुमने ऐसा किया था और सोचा था कि मैं निकल नहीं पाऊँगी। मुझे अब जेल में डालकर देखो, अगर मैं जेल में भी रहूँगी न तो भी टूट-फूटकर निकल जाऊँगी और तुम देखते रह जाओगे।"


इसके बाद मीडिया पर हमला करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, "आज देश में मीडिया ट्रायल चल रहा है, मीडिया को पहले कैसे पता चलता है ED या CBI किसी को गिरफ्तार करने वाले हैं। मीडिया जो कहती है उसपर भरोसा न करें।"

यह भी पढ़े- 'ये AAP की नहीं पाप की सरकार', BJP का दावा दिल्ली में हुआ शिक्षा घोटाला