बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा, "25 जुलाई 2019 को एक शिकायत CVC को आती है और इसमें ऐसे तथ्य सामने आते हैं जिससे कोई भी व्यक्ति चिंतित होगा और ये सोचने के लिए मजबूर होगा कि ये पापी अरविन्द केजरीवाल का शिक्षा मॉडल क्या है।"
उन्होंने आरोप लगाया कि, "आम आदमी पार्टी ने अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि 500 नए स्कूल दिल्ली में बनवाएंगे, जो दिल्ली में नहीं बने, लेकिन बड़े सुनिश्चित तरीके से PDWD की रिपोर्ट मँगवाते हैं। फिर कहा जाता है कि जो स्कूल हैं उनमें अतिरिक्त कमरे बनवाएंगे। 2400 कमरों की जरूरत थी, लेकिन इसे बढ़ाकर 7180 किया गया। इसपर शिकायत में ये भी आया कि जो इसकी लागत थी वो टेंडर देने के बाद भी जो प्रावधान है CPDWD मैनुअल में उसकी अनदेखी कर कन्स्ट्रक्शन कोस्ट को बढ़ा दिया।"