माकपा के लिए त्याग
भाकपा ने अपने कोटे की तीन लोकसभा सीटों में से एक छोड़ दी है लेकिन यह त्याग कांग्रेस के लिए नहीं, बल्कि माकपा के लिए है। भाकपा ने बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र से किसी भी उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारा है, जहां माकपा के निरापद सरदार चुनाव लड़ रहे हैंं। दरअसल, भाकपा और कांग्रेस, दोनों ने घाटाल लोकसभा सीट पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की घोषणा की। भाकपा मेदिनीपुर लोकसभा सीट पर भी चुनाव लड़ रही है, हालांकि कांग्रेस ने वहां से अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। आरएसपी नेतृत्व मौजूदा कांग्रेस लोकसभा सदस्य अधीर रंजन चौधरी के समर्थन में बहरमपुर निर्वाचन क्षेत्र में अपनी हिस्सेदारी छोडऩे पर तुरंत सहमत हो गया। पार्टी ने अब तक दो निर्वाचन क्षेत्रों अलीपुरद्वार और बालुरघाट से उम्मीदवार उतारे हैं।अभी तक दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर लोकसभा क्षेत्र से किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।