Richest Candidate: लोकसभा चुनाव 2024 में अभी एक हफ्ता बाकी है और पार्टियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार नेताओं ने अपनी संपत्ति का ऐलान कर दिया है। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा किए गए एक विश्लेषण के अनुसार, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे और कांग्रेस सांसद नकुल नाथ लोकसभा चुनाव के पहले चरण में सबसे धनी उम्मीदवार बनकर उभरे हैं। नकुल की कुल संपत्ति 717 करोड़ रुपए है।