26 अप्रेल को होगी दूसरे चरण की वोटिंग
दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रेल को होगा। इस चरण में राजस्थान की 13 सीटों के अलावा केरल की सभी 20 सीटों पर चुनाव होगा। भाजपा और कांग्रेस के अलावा उनके गठबंधनों के लिए यह चरण भी खास है। इस चरण के मुकाबले भी रोचक होने हैं। दलों के लिए सीटों की जीत कई मायनों में खास रहने वाली है। भाजपा और कांग्रेस के बीच किले बचाने एवं ढहाने की लड़ाई चल रही है। दोनों तरफ से बयानों के तीर चलाए जा रहे हैं। प्रमुख हॉट सीटों के मुकाबलों पर पूरे देश की नजरें हैं।