
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस (Photo - ANI)
West Bengal Governor CV Ananda Bose got Death Threat: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। राजभवन के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की ओर से भेजे गए ई-मेल में एक मोबाइल नंबर भी दिया गया है। इस पूरे मामले की जानकारी राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को दे दी गई है और उनसे आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने को कहा गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी इस घटना से अवगत करा दिया गया है।
धमकी मिलने के बाद राज्यपाल की सुरक्षा को लेकर तुरंत कदम उठाए गए हैं। राज्यपाल सीवी आनंद बोस को पहले से ही जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। अब उनकी सुरक्षा में और इजाफा किया गया है। केंद्रीय सुरक्षाबलों के लगभग 60 से 70 अतिरिक्त जवान उनकी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही राज्य पुलिस और सीआरपीएफ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही हैं। पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है और राजभवन के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
इस घटना के बाद राज्य की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- 'ममता बनर्जी की सरकार में आपका स्वागत है, जहां राज्यपाल भी सुरक्षित नहीं हैं। राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। गृहमंत्री ममता बनर्जी, कोयला तस्करी और मनी लॉड्रिंग के आरोपी प्राइवेट फर्म को बचाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) से सबूत वाली फाइनल छीनने में व्यस्त हैं। वे एक नाकामयाब नेता है।'
हालांकि, राज्य सरकार की ओर से इस मामले पर अभी कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल जांच एजेंसियां धमकी भरे ई-मेल और उससे जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी हुई हैं।
Published on:
09 Jan 2026 03:13 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
