13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेताजी पर विवादित बयान से बंगाल भाजपा में सियासी घमासान, BJP सांसद अनंत महाराज से सरकार ने छीना ‘बंग विभूषण

Bang Bibhushan Award: पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्यसभा सांसद नागेंद्र राय उर्फ अनंत महाराज से बंग विभूषण सम्मान वापस ले लिया है। सरकार ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं।
2 min read
Google source verification
Netaji Controversy

बंगाल सरकार ने राज्यसभा सांसद नागेंद्र रॉय से बंग विभूषण सम्मान लिया वापस, photo source@ANI

पश्चिम बंगाल सरकार ने बीजेपी के राज्यसभा सांसद नागेंद्र राय उर्फ अनंत महाराज को दिया गया ‘बंग विभूषण’ सम्मान वापस ले लिया है। सूचना एवं संस्कृति कार्य विभाग की ओर से गुरुवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया।

सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग ने एक आदेश में कहा कि सम्मान दिए जाने के बाद सामने आए कुछ तथ्यों और हालात ने इस सम्मान को बनाए रखने पर सवाल खड़े कर दिए। रिकॉर्ड में मौजूद जानकारी पर विचार करने के बाद सक्षम अधिकारी इस नतीजे पर पहुंचे कि इस सम्मान को बनाए रखना इसकी गरिमा, प्रतिष्ठा और उद्देश्य के अनुरूप नहीं था।

पिछली सरकार में मिला था सम्मान

पिछली सरकार के कार्यकाल में नागेंद्र राय उर्फ अनंत महाराज को ‘बंग विभूषण’ सम्मान दिया गया था। उन्हें यह सम्मान 21 फरवरी 2026 को प्रदान किया गया था। अब पश्चिम बंगाल की वर्तमान राज्य सरकार ने अनंत महाराज से बंग विभूषण सम्मान वापस लेने का आदेश जारी किया है। गुरुवार को जारी सरकारी आदेश में सम्मान को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की बात कही गई है।

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

सरकार का यह आदेश जारी होने की तारीख से ही प्रभावी हो गया है। हालांकि, आदेश में उन विशेष तथ्यों या परिस्थितियों का विस्तृत विवरण नहीं दिया गया है, जिनके आधार पर सम्मान वापस लेने का फैसला किया गया है।

भाजपा के राज्यसभा सांसद नागेंद्र राय को 21 फरवरी 2026 को दिया गया 'बंग विभूषण' सम्मान वापस ले लिया गया । राज्यसभा सांसद नगेंद्रनाथ राय उर्फ अनंत महाराज पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज की भूमिका पर सवाल उठाने का आरोप है। सांसद ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को कथित तौर पर 'युद्ध अपराधी' बताया था। उनके विवादित और अपमानजनक बयान के बाद, चारों तरफ से आलोचना झेल रही पश्चिम बंगाल सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी करके यह बड़ा कदम उठाया है।

रिकॉर्ड से नाम हटाने के निर्देश

आदेश में कहा गया है कि अनंत महाराज अब खुद को बंग विभूषण सम्मान प्राप्तकर्ता के तौर पर प्रस्तुत नहीं कर सकेंगे। संबंधित अधिकारियों को आधिकारिक रिकॉर्ड और सम्मान प्राप्तकर्ताओं की सूची से उनका नाम तुरंत हटाने के भी निर्देश दिए गए हैं।