15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP नेता शुभेंदु अधिकारी का वीडियो वायरल, कहा -‘डोंट टच माय बॉडी, यू आर लेडी, आई एम मेल’, TMC ने कसा तंज

बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी को राज्य सचिवालय ‘नबन्ना' तक भाजपा के मार्च के दौरान संतरागाछी जाने की कोशिश करते समय हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह एक महिला पुलिस कर्मी से उन्हें टच करने से मना करते दिखाई दिए।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Sep 13, 2022

'Do not touch my body,You are a lady, I am Male' shouts BJP Leader Suvendu Adhikari at lady constables,TMC took jibe

'Do not touch my body,You are a lady, I am Male' shouts BJP Leader Suvendu Adhikari at lady constables,TMC took jibe

पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल के खिलाफ भाजपा के 'नबान्न अभियान' के दौरान कोलकाता में आज हुई झड़पों में भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की टिप्पणी वाली वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह एक महिला पुलिस कर्मी से यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि मेंरे शरीर को टच नहीं करो, आप महिला हैं और मैं पुरुष हूं। उनके इस वीडियो को ऑल इंडिया तृणमुल कांग्रेस (TMC) ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए शुभेंदु अधिकारी पर तंज कसा है।


TMC ने वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, "भाजपा के 56 इंच वाले सीने के मॉडल का पर्दाफाश। आज की घोषणा: मेरे शरीर को टच नहीं करो। मैं एक पुरुष हूं!" बता दें, मंगलवार को कोलकाता की सड़कों पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच पुलिस की तीखी झड़प देखने को मिली। इसी दौरान भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी हावड़ा के सांतरागांछी से नबान्न की ओर बढ़ रहे थे। मगर पुलिस ने उन्हें घेर लिया और आगे जाने से रोक लिया। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी बहस हुई। इसी वक्त उन्होंने यह बयान दिया है।


दरअसल, महिला पुलिस कर्मी साथी पुलिस टीम के साथ प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही थी। इस बीच वो भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी से टकरा गई। इस पर अधिकारी तपाक से बोले- "मेरे शरीर को मत छुओ। आप महिला हैं, तो मैं पुरुष हूं।" भाजपा के 'नबन्ना अभियान' के दौरान कोलकाता की सड़कों पर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस की गाड़ी पर आग लगा दी गई। पुलिस टीम पथराव भी हुआ। जवाब में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस टीम ने लाठीचार्ज किया। इस हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस टीम ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी समेत कई प्रदर्शनकारी नेताओं को हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें: बंगाल में सड़कों पर संग्राम: BJP P वर्कर्स पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले भी दागे, कई बड़े नेता हिरासत में