31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन हैं सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा जो होंगे बिहार के डिप्टी CM, भाजपा ने फिर से चौंकाया

बिहार में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश नौवीं बार जहां बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी और उप नेता विजय कुमार सिन्हा के बनाए जाने के बाद तय माना जा रहा है कि सम्राट और विजय सिन्हा उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे।

2 min read
Google source verification
samrat_chaudhary_and_vijay_sinha0.jpg

Bihar Political Crisis : बिहार राजनीति में बीते कई दिनों से जारी उठापटक आज खत्‍म होती नजर आ रही है। नीतीश कुमार ने रविवार को इस्‍तीफा देकर महागठबंधन से नाता तोड़ लिया है और वे फिर से एनडीए में वापसी करने जा रहे है। नीतीश कुमार ने आज राजभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को मुख्यमंत्री पद से अपना त्यागपत्र दे दिया। भाजपा ने पटना में अपने विधायक दल की बैठक बुलाकर बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार बनाने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। नई सरकार को शाम को शपथग्रहण समारोह है। बिहार भाजपा विधायक दल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना गया है। इस बीच पार्टी सूत्रों से खबर आ रही है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम ही पटना पहुंच सकते हैं।


भाजपा की ओर से सम्राट और विजय सिन्हा

बिहार में अब फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। नीतीश कुमार नौवीं बार जहां बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे, वहीं भाजपा की ओर से दो उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी और उप नेता विजय कुमार सिन्हा के बनाए जाने के बाद तय माना जा रहा है कि भाजपा कोटे से सम्राट और विजय सिन्हा उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे।

कौन हैं सम्राट चौधरी

भाजपा ने फिर से चौंकाने वाला फैसला लिया है। पहले खबरें आ रही थी कि सुशील मोदी को एक बार फिर डिप्टी सीएम पद दिया जाए। लेकिन विधायक दल की बैठक केे बाद सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री पद दिया जा सकता है। सम्राट चौधरी पिछड़ी जाति से आते हैं। सम्राट चौधरी बिहार विधान परिषद के सदस्य और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष भी हैं। सम्राट चौधरी शकुनि चौधरी के बेटे हैं जो समता पार्टी के फाउंडरों में से एक हैं, जो सांसद और विधायक रह चुके हैं।

1995 में गए थे जेल

सम्राट चौधरी ने साल 1990 में राजनीति में कदम रखा था। वह विधान परिषद के अनुसार, वह 1995 में एक राजनीतिक मामले में 89 दिन के लिए जेल गए थे। वह साल 2000 और 2010 में परबत्ता से विधायक चुने गए। 2014 में नगर विकास विभाग मंत्री रहे। साल 2018 में आरजेडी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। एनडीए सरकार में पंचायती राज मंत्री भी रहे।

कौन हैं विजय कुमार सिन्हा

विजय सिन्हा का जन्म तिलकपुर, बिहार में हुआ और वे भूमिहार समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। विजय सिन्हा ने सिविल इंजीनियरिंग की है। पिछली सरकार के समय वह बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष थे। वह लखीसराय से विधायक हैं और 2010 से यहां से विधानसभा जीत रहे है। वह बिहार विधानसभा में स्पीकर और मंत्री भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें- इस्‍तीफा देने के बाद नीतीश बोले- महागठबंधन की स्थिति ठीक नहीं, काम नहीं होने से हुई तकलीफ

यह भी पढ़ें- Bihar Political Crisis : नीतीश की राह नहीं हैं आसान, चिराग पासवान- जीतनराम मांझी ने रखी ये शर्तें