6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Uttarkashi Rescue: जानिए टनल एक्सपर्ट Arnold Dix के बारे में, जिन्होंने मजदूरों की जान बचाने में निभाई अहम भूमिका

उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग से 41 मजदूरों को बाहर निकालने वाली टीम में अर्नोल्ड डिक्स भी शामिल हैं। इसने भूमिगत और परिवहन बुनियादी ढांचा के विषय में महारत हासिल है।

2 min read
Google source verification
arnold_dix.jpg

17वें दिन उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल हादसे में रेस्क्यू टीम को बड़ी कामयाबी मिली। मैनुअल ड्रीलिंग के दौरान 57 मीटर पर इन्हें ब्रेकथ्रू मिल गया है और वहां फंसे मजदूरों का चेहरा दिखा। खबर आ रही है कि किसी भी वक्त सभी श्रमिक बाहर आ जाएंगे। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौके पर मौजूद हैं। टनल के बाहर 41 एम्बुलेंस खड़ी है। अभी पाइप की सफाई का काम चल रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और 41 डॉक्टर्स टनल के अंदर मौजूद है। रेस्क्यू टीम में शामिल जवान स्ट्रेचर, रस्सी और ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर टनल के अंदर से मजदूरों के पास जायंगे। जो पाइप के अंदर से मजदूरों के आस पहुंचेगी। चिन्यालीसौड़ तक ग्रीन कॉरिडोर तैयार कर दिया गया है। ऋषिकेश एम्स में भी सभी तैयारियां पूरी है। हेलीकॉप्टर भी अलर्ट पर रखे गए हैं। इस रेस्क्यू में मुख्य भूमिका अर्नोल्ड डिक्स निभा रहे हैं, जिन्हें टनल एक्सपर्ट माना जाता है। आइये इनके बारे में जानते हैं...

कौन है अर्नोल्ड डिक्स ?

जब अर्नोल्ड डिक्स को भारत बुलाया गया तो उत्तरकाशी की टनल पर आते ही उन्होंने कहा कि फंसे लोगो को बचाने की जिम्मेदारी अब मेरी है। पिछले साल कोपेनहेगन में आयोजित एसोसिएशन की 48वीं आम सभा के दौरान नए अंतर्राष्ट्रीय टनलिंग और अंडरग्राउंड स्पेस एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए। डिक्स इंजीनियरिंग के प्रोफेसर, वैज्ञानिक और वकील हैं। भूमिगत, निर्माण सुरक्षा, परिचालन सुरक्षा, संचालन, पर्यावरण, नवीनीकरण और सुरक्षा पर विशेष विशेषज्ञता के साथ डिजाइन अवधारणा समीक्षा, कमीशनिंग, प्रक्रियाएं और परिचालन के मास्टर है।

ऑस्ट्रेलियन टनलिंग सोसाइटी के अनुसार, डिक्स संगठन के 50 साल के इतिहास में इस पद पर चुने जाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई हैं। उन्होंने आपदाओं के जोखिमों को कम करने और वास्तविक आपदाओं पर प्रतिक्रिया देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने न्यूयॉर्क में 9/11 की आपदा (भूमिगत पहलू), लंदन बम विस्फोट, मैड्रिड बम विस्फोट के साथ-साथ डेगू मेट्रो आग और हांगकांग मेट्रो आग जैसी आग से संबंधित आपदाओं की जांच की।