
who is Radhika Merchant who will become the younger daughter in law of Mukesh Ambani
Anant Ambani Radhika Merchant Roka Ceremony: देश के बड़े बिजनेस टायकून और रिलायंस इंड्रस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने अपना जीवनसाथी तय कर लिया है। राधिका मर्चेंट अनंत अंबानी की पत्नी होंगी। राजस्थान के नाथद्वारा में स्थित श्रीनाथजी मंदिर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का रोका हो गया गया है। श्रीनाथजी मंदिर में गुरुवार को अनंत और राधिका का रोका समारोह संपन्न हुआ। इस समारोह से जुड़ी अनंत और राधिका की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आई है। तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। साथ ही राधिका की मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को देखकर आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि मुकेश अंबानी की छोटी बहू बनने वाली ये राधिका मर्चेंट है कौन? आईए आपको राधिका मर्चेंट के बारे में डिटेल से जानकारी देते हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डायरेक्टर ने फोटो पोस्ट कर की पुष्टि
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डायरेक्टर और गुजरात स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन के प्रेसीडेंट परिमल नाथवानी ने राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के रोका की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दोनों को बधाई दी है। न्यूज एजेंसी पर भी राधिका और अनंत के रोका समारोह की तस्वीरें सामने आई है।
परिमल नाथवानी ने अनंत और राधिक की एक फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में रोका समारोह के लिए अनंत और राधिका को ढेर सारी बधाई. भगवान श्रीनाथ जी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहे।
गुजरात के कच्छ की रहने वाली हैं अंबानी परिवार की नई बहू
मुकेश अंबानी की छोटी बहू बनने वाली राधिका मर्चेंट के पिता विरेन मर्चेंट हैं। विरेन एक हेल्थकेयर फर्म के सीईओ हैं। विरेन गुजरात के कच्छ के रहने वाले हैं। राधिका की मां का नाम शैला मर्चेंट हैं। पिता विरेन और मां शैला के अलावा राधिका के परिवार में उनकी एक छोटी बहन भी है। राधिका की छोटी बहन का नाम अंजली मर्चेंट हैं।
पेशे से एक ट्रेंड डांसर हैं राधिका मर्चेंट
राधिका मर्चेंट पेशे से एक ट्रेंड डांसर हैं। उन्होंने पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है। राधिका ने साल 2017 में इसप्रावा टीम को एक सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर ज्वाईन किया था। राधिका दिखने में बहुत खूबसूरत हैं। उन्हें रीडिंग, ट्रैकिंग और स्वीमिंग का शौक है। मिली जानकारी के अनुसार राधिका और अनंत बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। अंबानी और मर्चेंट परिवार भी लंबे समय से एक-दूसरे के करीब है।
2019 में उड़ी थी राधिका और अनंत की सगाई की अफवाह
राधिका और अनंत की साल 2018 में एक फोटो वायरल हुई थी। 2019 में दोनों की सगाई होने की अफवाह उड़ी थीं। हालांकि, बाद में रिलायंस समूह की तरफ से इसे अफवाह करार दिया गया था। राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार के हर समारोह में नजर आती रही हैं। 2018 में ईशा और आकाश अंबानी की सगाई के दौरान भी राधिका बेहद सक्रिय नजर आई थीं।
यह भी पढ़ें - श्रीनाथजी के द्वार पर अंबानी परिवार, घर में नए मेहमान के आने की खुशी में विशेष पूजा
Published on:
29 Dec 2022 05:24 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
