22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौन है वायरल गर्ल टिंकल गोंगो? चाइनीज कहकर बुला रहे हैं लोग

Tinkle Gongo Viral Video: छोटी सी बच्ची टिंकल गोंगो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। लोग उसे चाइनीज कहकर बुला रहे हैं। लेकिन जब टिंकल ने कहा कि वह चाइनीज नहीं… नीचे पढ़ें पूरी अपडेट।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Aug 22, 2026

Tinkle Gongo Viral Video

वायरल गर्ल टिंकल गोंगो (इमेज सोर्स: आईएएनएस)

Viral Girl Tinkle Gongo: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छोटी-सी बच्ची का वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। बच्ची का नाम है करगा टिंकल गोंगो। वह अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर की रहने वाली हैं। वीडियो में टिंकल की मासूम आवाज में कही गई एक बात ने लोगों को भावुक कर दिया।

मुझे चाइनीज मत बोलो, मैं इंडियन हूं…

टिंकल ने कहा- मुझे चाइनीज मत बोलो, मैं इंडियन हूं। उसकी यह बात तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गई। लोग टिंकल की मासूमियत और आत्मसम्मान की तारीफ कर रहे हैं। आखिर कौन है टिंकल गोंगो और कैसे उसका छोटा-सा वीडियो इतना वायरल हो गया?

मां ने बनाया था आइसक्रीम खरीदने का वीडियो

टिंकल की मां ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी बेटी का वीडियो इतना वायरल हो जाएगा। उस दिन वह अपनी बेटी का वीडियो बना रही थीं। टिंकल आइसक्रीम खरीदना चाहती थी। उसने अपनी मां से आइसक्रीम के लिए 10 रुपये मांगे। मां ने उसे पैसे दिए। इसके बाद टिंकल के आइसक्रीम खरीदने का वीडियो बनाया गया। यह एक बिल्कुल सामान्य सा वीडियो था। बाद में मां ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो पर लोगों के कमेंट आने लगे। इनमें से एक कमेंट में टिंकल को चाइनीज बच्ची कहा गया। मां ने जब यह बात टिंकल को बताई तो वह उदास हो गई। उसे यह बात अच्छी नहीं लगी।

टिंकल ने कहा- मुझे चाइनीज मत बोलो

टिंकल ने अपनी मां से कहा कि वह चाइनीज नहीं है। वह इंडियन है। इसके बाद उसने खुद वीडियो बनाने की बात कही। टिंकल ने कैमरे के सामने अपनी बात रखी। उसने कहा- मुझे चाइनीज मत बोलो। हम इंडियन हैं। उसने यह भी कहा कि चाइनीज कहने से उसका मन दुखी होता है। एक छोटी बच्ची के मुंह से निकली यह बात लोगों के दिल को छू गई।

वीडियो वायरल होने के बाद न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में टिंकल की मां ने कहा- हम लोग अरुणाचल में हैं, और अरुणाचल भी इंडिया का हिस्सा ही है। हम लोग भी इंडियन हैं। आप लोग हम लोगों को चाइनीज नहीं समझें। वीडियो में एक यूजर ने टिंकल को कहा था- अरे ये चाइनीज बच्चे हिंदी भी बोल लेते हैं क्या?

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग