15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यात्रा प्रतिबंधों से Omicron वेरिएंट को दुनियाभर में फैलने से नहीं रोका जा सकता, जानिए WHO ने क्या कहा

कोरोना का नया वेरिएंट सामने आने के बाद कई देशों ने यात्रा प्रतिबंध लगा दिए हैं। ऐसे में WHO का कहना है कि यात्रा प्रतिबंधों से ओमिक्रोन वेरिएंट को दुनियाभर में फैलने से रोका नहीं जा सकता है।

2 min read
Google source verification
who warns travel bans is not enough to stop the spread omicron

who warns travel bans is not enough to stop the spread omicron

नई दिल्ली। कोरोना के नए ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर दुनियाभर में डर का माहौल है। इसके चलते सभी देश यात्रा प्रतिबंधों के साथ कोरोना की नई गाइडलाइन बना रहे हैं। इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक टिप्पणी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। दरअसल, WHO का कहना है कि यात्रा प्रतिबंधों से ओमिक्रोन वेरिएंट को दुनियाभर में फैलने से रोका नहीं जा सकता है

WHO ने दी चेतावनी
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि सिर्फ देशों में यात्रा प्रतिबंधों के जरिए दुनियाभर में कोविड-19 और ओमिक्रोन वेरिएंट के प्रसार को रोकना संभव नहीं, इसके लिए हमें व्यापक इंतजाम करने होंगे। WHO का कहना है कि जो लोग पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं, उन्हें इससे अधिक खतरा है। WHO ने सलाह दी कि 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग हृदय रोग, कैंसर और मधुमेह जैसी कॉमरेडिडिटी वाले लोगों को अपनी यात्राएं रद्द कर देनी चाहिए।

बता दें कि कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका ने WHO को सूचित किया था। वहीं डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस एडनॉम घेबियस ने बोत्सवाना और दक्षिण अफ्रीका को इस वैरिएंट का इतनी तेजी से पता लगाने और इसकी जानकारी देने के लिए दोनों देशों की सराहना की थी। इसके साथ ही who ने अन्य देशों से अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य नियमों को ध्यान में रखते हुए जोखिम-घटाने के उपाय खोजने का आग्रह किया है। इस वेरिएंट के सामने आने के बाद से कई देशों ने कोरोना नियमों को सख्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें: शरद पवार से मुलाकात के बाद कांग्रेस पर बरसीं ममता बनर्जी, कहा- खत्म हो गया यूपीए का अस्तित्व

अब इस वेरिएंट ने कई देशों में प्रवेश कर लिया है। हालांकि भारत में अब तक इस वेरिएंट का एक भी मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने संसद में बताया कि अभी तक देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन का कोई मामला सामने नहीं आया है और सरकार इस संबंध में सभी एहतियात बरत रही है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग