13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कब मिलेगा? 3 हस्तियों के नाम पर चर्चा तेज

उत्तर प्रदेश में जहां जाति समीकरण काफी मायने रखता है, वहां पहले ब्राह्मण चेहरे का चुनाव कर लिया गया था!

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashish Deep

Jun 07, 2025

BJP scared of Karni Sena and Rajputs in Harda case

BJP scared of Karni Sena and Rajputs in Harda case। ANI

बीजेपी का नया अध्यक्ष कौन होगा, इस पर से जल्दी पर्दा उठने वाला है। नेतृत्व अब पार्टी मामलों पर फोकस करने जा रहा है, खासकर नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की खोज करने पर। पार्टी ने हालांकि अब तक किसी का चयन या घोषणा नहीं की है लेकिन उम्मीद है कि जून मध्य तक अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाए। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के हाल में उत्तर प्रदेश में 70 नए जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा के बाद यह कयास लगने लगे हैं कि केंद्रीय नेतृत्व अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर भी फैसला ले लेगा। नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद धीमी पड़ गई थी।

राज्यों में भी बदले जाएंगे अध्यक्ष

पार्टी सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने से पहले बीजेपी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड समेत कुछ राज्यों में प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति करेगी। उत्तर प्रदेश में जहां जाति समीकरण काफी मायने रखता है, वहां पहले ब्राह्मण चेहरे का चुनाव कर लिया गया था लेकिन ओबीसी नेता की मांग तेज होने के बाद अब इसमें बदलाव हो सकता है। यह बदलाव बीजेपी के ओबीसी समाज का सपोर्ट गेन करने के लिहाज से हो सकता है।

एमपी और उत्तराखंड में भी बदलाव तय

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री ओबीसी वर्ग के हैं और प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण हैं, जिस समीकरण ने बीजेपी की काफी मदद की है। हालांकि सूत्रों ने बताया कि अब पार्टी किसी आदिवासी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाना चाहती है क्योंकि दल में ट्राइबल प्रतिनिधित्व न तो राज्य स्तर पर अच्छा है और न ही राष्ट्रीय स्तर पर। उत्तराखंड में ब्राह्मण नेता प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 3 चेहरे

राज्य स्तर पर प्रभारी चुनने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की फाइल आगे बढ़ेगी। बीजेपी में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 3 नाम चल रहे हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, शिवराज सिंह चौहान और मनोहर लाल खट्टर के नाम शामिल हैं।

1- धर्मेंद्र प्रधान ओबीसी चेहरा हैं। ओडीशा से चुनाव लड़ते हैं। संगठन में उनकी केंद्रीय नेतृत्व से निकटता के बारे में सब जानते हैं।

2- शिवराज सिंह चौहान भी बड़े चेहरे के रूप में उभर रहे हैं। वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और अब केंद्रीय मंत्री हैं। वह जमीन से जुड़े नेता हैं। जनता में उनकी छवि काफी अच्छी है।

3- मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के मुख्यमंत्री से केंद्रीय मंत्री बने हैं। उन्हें प्रशासनिक अनुभव है। उनका नाम भी बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए चल रहा है।

बीजेपी उस नेता को अध्यक्ष बनाएगी जिसको संगठनात्मक अनुभव हो, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और जाति संतुलन बना सकता हो।

नड्डा का कार्यकाल खत्म हो रहा

बीजेपी के मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2020 से शुरू हुआ था। उन्हें 2024 के चुनाव को देखते हुए एक्सटेंशन मिला था। अब उनका कार्यकाल खत्म होने वाला है। बीजेपी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति का गठन हो सकता है, जो चुनावी प्रक्रिया को देखेगी। वह नॉमिनेशन फाइलिंग, स्क्रूटनी का काम देखेगी और अगर जरूरत पड़ी तो वोटिंग कराएगी। अभी यह साफ नहीं है कि नड्डा दूसरा कार्यकाल चाहते हैं या पार्टी नए चेहरे का चुनाव करेगी।

विपक्ष की पूरी नजर

कांग्रेस और आप समेत विपक्षी दल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया पर निगाह बनाए हुए है। वे आंकने की कोशिश में हैं कि नया अध्यक्ष 2026 के राज्य के चुनावों और 2029 के लोकसभा चुनाव को कैसे और कितना प्रभावित कर सकता है।


बड़ी खबरें

View All

बिहार चुनाव

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग