14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi-NCR और पश्चिमी यूपी में क्यों थम गई बारिश? जानिए अचानक सुस्त पड़े मानसून की वजह, कब होगी वापसी

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी में बारिश थम गई है। इस पर मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने कहा कि मानसून ट्रफ फिलहाल उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र और हिमालय की तलहटी की ओर खिसक गई है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Jul 14, 2026

Delhi NCR weather forecast July 2026

दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी में थमी बारिश (Photo-IANS)

IMD Monsoon Update: जुलाई माह के शुरुआत में बारिश हुई थी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन अब दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में मानसून अचानक कमजोर पड़ गया है। जिससे एक बार फिर गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने इसकी वजह ब्रेक मानसून (Break Monsoon) की स्थिति और मानसून ट्रफ (Monsoon Trough) का उत्तर की ओर खिसकना बताया है।

क्यों थम गई दिल्ली-NCR और पश्चिमी यूपी में बारिश?

दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी में बारिश थम गई है। इस पर मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने कहा कि मानसून ट्रफ फिलहाल उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र और हिमालय की तलहटी की ओर खिसक गई है। यही कारण है कि गोरखपुर, बलरामपुर, कुशीनगर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में अच्छी बारिश हो रही है, जबकि दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी में बारिश लगभग थम गई है।

उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह बने कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण मानसून ट्रफ उत्तर की ओर चली गई, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ गई है। 

पूर्वोत्तर भारत में क्यों हो रही है भारी बारिश?

मौमस विभाग के वैज्ञानिक महेश पलावत के अनुसार, पूर्वोत्तर बिहार, बांग्लादेश और असम के आसपास बने कई चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बंगाल की खाड़ी से आने वाली अधिकांश नमी को अपनी ओर खींच रहे हैं। इसलिए पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश जारी है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत सूखा बना हुआ है।

दिल्ली-एनसीआर में कब होगी बारिश? 

दिल्ली-एनसीआर में बारिश कब होगी, इसको लेकर IMD वैज्ञानिक ने कहा कि मानसून ट्रफ अब धीरे-धीरे दक्षिण की ओर लौटने लगा है, जिससे मानसून के फिर सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 20 जुलाई के बाद मानसून ट्रफ दक्षिण की ओर खिसकेगा और इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां दोबारा तेज होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में भी गिरावट आएगी।

क्या होता है मानसून ट्रफ?

बता दें कि मानसून ट्रफ वातावरण में कम दबाव की एक लंबी पट्टी होती है, जो देशभर में बारिश लाने वाली नम हवाओं के लिए रास्ते का काम करती है। जब यह ट्रफ किसी क्षेत्र के ऊपर सक्रिय रहती है, तो वहां बादल बनते हैं और अच्छी बारिश होती है।

क्या होता है ब्रेक मानसून ?

स्काईमेट वेदर के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत के मुताबिक, इस समय उत्तर-पश्चिम भारत में क्लासिक 'ब्रेक मानसून' की स्थिति बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि जब मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटी में पहुंच जाता है, तब उसके दक्षिण में पश्चिमी दिशा से शुष्क हवाएं चलने लगती हैं। इन हवाओं के कारण वातावरण में नमी कम हो जाती है, बादल नहीं बनते और बारिश रुक जाती है। यही वजह है कि दिल्ली-एनसीआर में तापमान फिर बढ़ने लगा है।